Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग : किराना व राशन दुकानें भी पूरी तरह से रहेगी बंद….फल-सब्जी को भी कुछ देर ही खोलने की इजाजत…. इस बार राजधानी का लॉकडाउन सबसे तगड़ा होगा

ब्रेकिंग : किराना व राशन दुकानें भी पूरी तरह से रहेगी बंद….फल-सब्जी को भी कुछ देर ही खोलने की इजाजत…. इस बार राजधानी का लॉकडाउन सबसे तगड़ा होगा
X
By NPG News

रायपुर 20 जुलाई 2020। कल रात 12 बजे से राजधानी रायपुर टोटली लॉकडाउन होने जा रहा है। अब तक का ये सबसे सख्त लॉकडाउन होगा। इस बार फल, सब्जी और मेडिकल दुकानों को छोड़कर तमाम दुकानें बंद रहेगी। किराना दुकान भी टोटली बंद रहेगा। ये पहली बार होगा जब लॉकडाउन में किराना व राशन दुकानों को भी छूट नहीं मिलेगी। इससे पहले जितने भी लॉकडाउन हुए थे, उनमें किराना दुकानों को निर्धारित वक्त तक खोलने की इजाजत दी गयी थी।

आज कलेक्टर एस भारतीदासन और एसपी अजय यादव ने ज्वाइंट प्रेस कांफ्रेंस कर 22 जुलाई से 28 जुलाई तक राजधानी को टोटली लॉकडाउन का निर्देश जारी किया। कलेक्टर एस भारतीदासन ने कहा कि रायपुर में सिर्फ अतिआवश्यक सेवाओं और उसमें सम्मलित कर्मचारियों को ही छूट दी जायेगी, बाकी किसी भी व्यक्ति को बाहर घूमने की इजाजत नहीं दी जाेयगी। कलेक्टर ने साफ कहा ही कि इस बार किसी भी तरह की कोई रियायत नहीं दी जायेगी।

फल, सब्जी और दूध की दुकानों को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक खुला रखने की इजाजत होगी। सरकारी दफ्तर व निगम-मंडल के दफ्तर बंद रहेंगे। शर्तों के साथ उद्योग संचालित होंगे। पेट्रोल पंप दोपहर 3 बजे तक ही संचालित होगी। बस, ऑटो, टैक्सी सहित तमाम सार्वजनिक परिवहन बंद रहेंगे। माल, सुपर मार्केट व कपड़ा, बर्तन, फैंसी स्टोर, स्टेशनरी सहित ऐसी तमाम दुकानें बंद रहेगी

एसपी अजय यादव ने भी सख्ती के निर्देश दिये हैं। उन्होंने साफ कहा है कि अमूमन लॉकडाउन के दौरान कई लोगों की तरफ से बहसबाजी की शिकायत मिलती है, ऐसा पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जायेगी।

खाद्य विभाग की टीम रखेंगी कालाबाजारी पर नजर

किराना दुकान के बंद रहने की शिकायत के मद्देनजर कालाबाजारी की आशंका है, लिहाजा जिला प्रशासन ने खाद्य व जिला प्रशासन की टीम लगातार पेट्रोलिंग करेगी। कहीं भी कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जायेगी।

पर्यटन व धार्मिक स्थल भी बंद रहेंगे।

इस बार भी लॉकडाउन में पर्यटन व धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। लिहाजा मंदिरों व मस्जिदों में अभी 7 दिन के लिए बंद रखा जायेगा।

Next Story