Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी…. दो ट्रेनों को मिला एक्सटेंशन… देखिये पूरा टाइम टेबल

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी…. दो ट्रेनों को मिला एक्सटेंशन… देखिये पूरा टाइम टेबल
X
By NPG News

बिलासपुर/रायपुर 16 मार्च, 2021। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी अच्छी खबर हैं। रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली दो ट्रेनों को एक्सटेंशन दे दी है। पोरबंदर–सांतरागाछी–पोरबंदर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के अलावे लोकमान्य तिलक टर्मिनल एवं हावड़ा के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन को विस्तार दे दिया गया है।

लोकमान्य तिलक टर्मिनल को 1 जुलाई तक एक्सटेंशन

रेल यात्रियो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन के द्वारा लोकमान्य तिलक टर्मिनल एवं हावड़ा के बीच चल रही 02101/02102 लोकमान्य तिलक टर्मिनल–हावड़ा- लोकमान्य तिलक टर्मिनल पूजा स्पेशल ट्रेन 1 अप्रैल, 2021 तक चल रही थी जिसके परिचालन में 1 जुलाई, 2021 तक विस्तार किया गया ।
02101 लोकमान्य तिलक टर्मिनल–हावड़ा पूजा स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 02 अप्रैल से 29 जून, 2021 तक एवं इसी प्रकार विपरीत दिशा मे भी 02102 हावड़ा- लोकमान्य तिलक टर्मिनल पूजा स्पेशल ट्रेन हावड़ा से प्रत्येक रविवार एवं गुरुवार को 04 अप्रैल से 01 जुलाई, 2021 तक इस गाड़ी का परिचालन होगा ।
कोविड–19 की सभी गाइड लाइन के नियमो का पालन करना अनिवार्य है । इस गाड़ी में कनफर्म टिकट यात्रियो को ही यात्रा करने की अनुमति दी जायेगी ।

पोरबंदर-सांतरागाछी सप्ताहिक ट्रेन को भी एक्सटेंशन

रेल यात्रियों की सुविधा एवं मांग को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर जाने वाली 09093/ 09094 पोरबंदर–सांतरागाछी–पोरबंदर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सुविधा प्रदान की जा रही है यह सुविधा (प्रत्येक शुक्रवार) को पोरबंदर से दिनांक 16 अप्रैल, 2021 एवं (प्रत्येक रविवार) को सांतरागाछी से 18 अप्रैल, 2021 से शुरू की जा रही है । यह गाड़ी आगामी आदेश तक चलती रहेगी ।
इस गाड़ी में 05 एसी थ्री, 01 एसी टू , 10 स्लीपर, 02 एसएलआर 04 सामान्य तथा 01 पेंट्रीकार सहित कुल 23 कोचों के साथ चलेगी । कोविड–19 की सभी गाइड लाइन के नियमो का पालन करना अनिवार्य है । इस गाड़ी में कनफर्म टिकट यात्रियो को ही यात्रा करने की अनुमति दी जायेगी ।
इस गाड़ी का विस्तृत समय-सारिणी इस प्रकार है –

Next Story