Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग : पूर्व BJP विधायक ओमप्रकाश राठिया का निधन….रायपुर एम्स में चल रहा था इलाज…..मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित बीजेपी नेताओं ने जताया दुख

ब्रेकिंग : पूर्व BJP विधायक ओमप्रकाश राठिया का निधन….रायपुर एम्स में चल रहा था इलाज…..मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित बीजेपी नेताओं ने जताया दुख
X
By NPG News

रायपुर 31 दिसंबर 2020। बीजेपी के सीनियर लीडर और पूर्व विधायक ओमप्रकाश राठिया का निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से वो बीमार चल रहे थे। रायगढ़ के धरमजयगढ़ से दो बार विधायक रहे ओमप्रकाश राठिया को रायपुर के एम्स में भर्ती कराया गया था, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इलाज के दौरान उनकी तबीयत और भी बिगड़ती चली गयी। आज दोपहर उनका निधन हो गया।

धरमजयगढ़ से दो बार विधायक चुने गये राठिया 2008 से 2013 के कार्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ के संसदीय सचिव भी रहे थे। ओमप्रकाश राठिया के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी दुख जताया है। राठिया सिर्फ 54 साल के थे। 2 नवंबर 1966 में जन्में ओम प्रकाश राठिया ने वर्ष 2003 और 2008 में धरमजयगढ़ से भाजपा की टिकट पर जीत हासिल की थी, इन्होंने दोनों बार कांग्रेस के चनेश राम राठिया को पराजित किया था, लेकिन 2013 के चुनाव में कांग्रेस के लालजीत सिंह राठिया ने उन्हें हराया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धरमजयगढ़ के पूर्व विधायक ओमप्रकाश राठिया के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। वहीं भाजपा नेता ओपी चौधरी ने भी ओमप्रकाश राठिया के निधन पर शोक जताया है और अपनी श्रद्धांजली दी है।

Next Story