ब्रेकिंग : DSP की मिली लाश …. घर में पंखे में लटकी मिली डीएसपी की लाश…. आत्महत्या या फिर कुछ और वजह…. पुलिस कर रही है जांच

धार 9 मार्च 2021। भोपाल पुलिस मुख्यालय में पदस्थ डीएसपी बीएस अहिरवार ने धार जिले के रेबड़दा गांव में खुदकुशी कर ली है। उन्होंने अपने घर में ही पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर खुद की जीवन लीला समाप्त कर ली है। बताया जा रहा है कि डीएसपी BS अहिरवार कई दिनों से ड्यूटी पर नहीं जा रहे थे और अपने घर धार जिले के रेबड़दा गांव में ही थे।
डीएसपी के आत्महत्या की खबर लगते ही डही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रथम दृष्टया डीएसपी के शव के पास किसी प्रकार का कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिसके चलते आशंका जताई जा रही है कि कहीं तनाव के कारण तो उन्होंने इतना बड़ा कदम नहीं उठाया है। वहीं, सूचना के बाद धार से पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई है।
इसलिए पुलिस ने मंगलवार को सुबह पोस्टमार्टम करवाया है, परिजनों को सूचना दी गई। वे डही पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि डिप्रेशन में थे और इसी के चलते आत्महत्या की है हालांकि इस बारे में अभी तक आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं हुई है। वहीं अभी तक इस बारे में पुलिस को कोई सुसाइड नोट या अन्य कोई सूचना भी नहीं मिली है।
