Begin typing your search above and press return to search.

चार की मौत- ब्रेकिंग: भीषण सड़क हादसा.. खड़ी ट्रक में जा टकराई सुमो.. चार की मौत…नौ लोग सवार होकर जा रहे थे महाराष्ट्र….

चार की मौत- ब्रेकिंग: भीषण सड़क हादसा.. खड़ी ट्रक में जा टकराई सुमो.. चार की मौत…नौ लोग सवार होकर जा रहे थे महाराष्ट्र….
X
By NPG News

महासमुंद 9 अगस्त 2020। रविवार की तड़के सुबह भीषण सड़क हादसे में सवार सुमो चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं पांच अन्य घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए रायपुर मेकाहारा अस्पताल लाया गया है। घटना रविवार सुबह तीन बजे की है।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना पिथौरा थाना के एनएच-53, ग्राम टेका की घटना है। पश्चिम बंगाल से नौ लोग मजदूरी करने के लिए महाराष्ट्र जा रहे थे। इस दौरान पिथौरा थाना के ग्राम टेका के पास खड़ी ट्रक में नौ लोगों से भरी सूमो टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि सूमो के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि सूमो की रफ्तार काफी ज्यादा थी, जिस वजह से कईयों के शव सूमो में ही फसे रह गए थे। पुलिस ने आसपास कब ग्रामीणों की मदद से शव को कार से बाहर निकाला है।
मृतकों में भारत रविदास, मिथुन सिन्हा, समर्थ सिन्हा, विजय दास है सभी की उम्र 19 से 25 वर्ष की बताई जा रही है। वहीं घायलों में गाड़ी का ड्राइवर कृष्णा सिंह सहित राकेश सिन्हा उत्पल, गोकुल, चिरंजीव सिन्हा है जिन्हें पिथौरा से रायपुर इलाज के लिए लाया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

Next Story