Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग: कोरोना से कांग्रेस नेता की मौत…..कुछ दिनों पहले ही हुए थे संक्रमित….कई नेताओं ने जताया शोक

ब्रेकिंग: कोरोना से कांग्रेस नेता की मौत…..कुछ दिनों पहले ही हुए थे संक्रमित….कई नेताओं ने जताया शोक
X
By NPG News

रायपुर 26 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीज और मौत दोनों की रफ्तार बेहद तेज़ है। आज जहां 2600 से ज्यादा मरीजों मिले है, तो वहीं 22 लोगों की मौत भी हुई है। कोरोना के खतरनाक रफ्तार के बीच रायपुर में 9 लोगों की मौत हुई है। कोरोना ने आज एक कांग्रेस नेता की भी जान ले ली। मृतक विष्णु साहू श्याम नगर तेलीबांधा के रहने वाले थे।

रायपुर शहर जिला कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री विष्णु साहू की कोरोना से मौत हो गयी। 44 साल के विष्णु कांग्रेस के बहुत सक्रिय नेता थे। पार्टी ने संगठन में कई जिम्मेदारी दी थी। बताया जा रहा है कांग्रेस नेता 14 मार्च को रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट देखने वो गए थे, लौटने के बाद से ही वो असहज महसूस कर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पोजेटिव आयी थी।

उन्हें तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सांस लेने में तकलीफ ज्यादा बढ़ने लगी। आज इलाज के दौरान विष्णु साहू की मौत हो गयी। विष्णु साहू की मौत पर कांग्रेस नेताओं सहित कई अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी श्रधांजलि दी है।

Next Story