Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग: राजधानी में तीन दिन दिखेंगे कर्फ्यू जैसे हालात, सब्जी- किराना दुकान तक रहेगी बंद… सिर्फ यही तीन चीजें रहेगी खुली…

ब्रेकिंग: राजधानी में तीन दिन दिखेंगे कर्फ्यू जैसे हालात, सब्जी- किराना दुकान तक रहेगी बंद… सिर्फ यही तीन चीजें रहेगी खुली…
X
By NPG News

रायपुर,15 अप्रैल 2020। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर डॉ एस भारती दासन ने 16 अप्रैल 2020 गुरुवार की शाम 5 बजे से 19 अप्रैल रविवार की शाम 5 बजे तक के लिए रायपुर जिले में अति आवश्यक प्रतिष्ठानों को छोड़ कर शेष गतिविधियों के संचालन पर रोक लगाने का आदेश दिया है।

इस अवधि में मेडिकल दुकाने, मिल्क पार्लर,पेट्रोल पंप , एल पी जी गैस सिलिंडर की दुकाने और आन लाइन होम डिलीवरी सेवाएं खुले रहेंगी। इस अवधि में अर्थात 72 घंटे अनावश्यक रूप से घूमने और आने -जाने पर भी प्रतिबन्ध रहेगा और सब्जी बाजार, अन्य मार्केट, दुकानें बंद रहेंगी । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे कोरोना की रोकथाम एवं बचाव करने में हर संभव सहयोग करे और इस अवधि में अपने घरों में रहे।

Next Story