Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग – कलेक्टर को कोरोना : वैक्सीन लेने के बावजूद कलेक्टर हुए कोरोेना पॉजेटिव…. वैक्सीन का पहला डोज लेते खुद फोटो की थी शेयर… आज ट्वीट कर अपने कोरोना पॉजेटिव होने की जानकारी दी

ब्रेकिंग – कलेक्टर को कोरोना : वैक्सीन लेने के बावजूद कलेक्टर हुए कोरोेना पॉजेटिव…. वैक्सीन का पहला डोज लेते खुद फोटो की थी शेयर… आज ट्वीट कर अपने कोरोना पॉजेटिव होने की जानकारी दी
X
By NPG News

जांजगीर 11 मार्च 2021। कोरोना को मजाक समझने वाले लोगों के लिए ये सतर्क करने वाली खबर है। जांजगीर के कलेक्टर यशवंत कुमार कोरोना पॉजेटिव हो गये हैं। यशवंत कोरोना पॉजेटिव उस वक्त हुए हैं, जब उन्होंने कोरोना की वैक्सीन भी ली थी। कलेक्टर यशवंत कुमार ने कोरोना पॉजेटिव होने की जानकारी खुद ट्वीट कर दी है। यशवंत कुमार ने कोरोना के कुछ लक्षण की वजह से अपना टेस्ट कराया था, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है।

इससे पहले कलेक्टर यशवंत कुमार ने 8 फरवरी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी। खुद उन्होंने ट्वीटर पर अपनी वैक्सीन लेते फोटो पोस्ट की थी। उन्होंने इस दौरान लोगों से अपील भी की थी कि कोरोना की वैक्सीन जरूर लगवायें।

इस फोटो को पोस्ट करने के बाद आज सुबह उन्होंने एक ट्वीट कर जानकारी दी कि उनकी रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है, जो भी उनके संपर्क में आया हो, वो अपना टेस्ट जरूर करवा लें।

Next Story