Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में बढ़े कोरोना के मरीज…. रायपुर में आंकड़ा 100 के करीब, तो राजनांदगांव में भी तेजी से बढ़े नये केस….देखिये कोरोना के खतरे वाली खबर ..

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में बढ़े कोरोना के मरीज…. रायपुर में आंकड़ा 100 के करीब, तो राजनांदगांव में भी तेजी से बढ़े नये केस….देखिये कोरोना के खतरे वाली खबर ..
X
By NPG News

रायपुर 6 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मरीज फिर से बढ़ने लगे हैं। 200 के अंदर आ चुके मरीजों का आंकड़ा अब तीन सौ के करीब पहुंच गया है। प्रदेश में आज 290 नये मरीज मिले हैं, वहीं 257 मरीज अब कोरोना से स्वस्थ्य हुए हैं। प्रदेश में अब कुल मरीजों का आंकड़ा 3.14 लाख हो गया है। प्रदेश में आज 1 मौत हुई है। वहीं प्रदेश में कुल एक्टिव केस अब 2721 हो गये हैं।

रायपुर में आज लगातार दूसरे दिन कोरोना मरीजों का आंकड़ा 100 के करीब रहा। राजधानी में आज 98 नये मामले मिले, वहीं दुर्ग में भी 33 नये मरीज आज मिले। चिंताजनक आंकड़ा राजनांदगांव से आ रहा है। महाराष्ट्र के सीमावर्ती इस जिले में भी 33 नये कोरोना मरीज आज मिले हैं। बिलासपुर में 16, बलौदाबाजार में 12, धमतरी में 10 नये केस आये हैं। 22 जिलों में कोरोना स्थिति नियंत्रण में हैं, वहां 10 से भी कम मरीज आये हैं।

प्रदेश में आज इकलौती मौत दुर्ग में हुई है। इस मौत के साथ प्रदेश में मौत का आंकड़ा 3855 हो गया है।

Next Story