उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य में चार नये जिलों के गठन की घोषणा की गई है। प्रतिनिधिमंडल में जिला केंद्रीय सहकारी बैंक राजनांदगांव के अध्यक्ष श्री नवाज खान, राजगामी संपदा राजनांदगांव के सदस्य श्री रमेश खंडेलवाल, नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी की अध्यक्ष श्रीमती विद्या रमेश ताम्रकार, उपाध्यक्ष श्री रितेश मेश्राम, पार्षद श्री अशोक वर्मा, श्री विजय यादव, श्रीमती साधना सिंह, पूर्व पार्षद श्री दामोदर शर्मा, श्री अबदुल रफीक खान, श्री नरेश शुक्ला सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल थे।