Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग : कलेक्टर रणबीर को CM भूपेश ने दिया एक और निर्देश….”जिस युवक का मोबाइल तोड़े हो, उसे नया मोबाइल तुरंत दो”…..पढ़िये क्या है निर्देश

ब्रेकिंग : कलेक्टर रणबीर को CM भूपेश ने दिया एक और निर्देश….”जिस युवक का मोबाइल तोड़े हो, उसे नया मोबाइल तुरंत दो”…..पढ़िये क्या है निर्देश
X
By NPG News

रायपुर 23 मई 2021। कलेक्टर रणबीर सिंह को बीच सड़क पर हेकड़ी दिखानी बेहद पड़ गयी है। मुख्यमंत्री ने तत्काल IAS रणबीर सिंह की कलेक्टरी तो छिन ही ली है…ये भी आदेश दिया है कि जिस युवक का मोबाइल पटककर तोड़ा है, उसे नया मोबाइल फोन खरीदकर उपलब्ध करायें। मुख्यमंत्री ने इस बाबत एक ट्वीट किया है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा है….

दरअसल शनिवार को लॉकडाउन का पालन कराने के लेकर जिस तरह की कलेक्टर ने सरेराह हेकड़ी दिखायी, उसने ना सिर्फ IAS बिरादरी को हैरान कर दिया, बल्कि लोगों को भी आक्रोशित कर दिया। कलेक्टर का जो वीडियो वायरल हुआ, उसमें 23 साल के एक युवक का पहले तो कलेक्टर मोबाइल पटककर तोड़ते दिख रहे थे, बाद में उसे तमाचा भी मार दिया । कलेक्टर की सनक यही नहीं थमी, बल्कि उन्होंने तो अपने पुलिसकर्मियों को पीटने का इशारा कर दिया और पुलिस अफसरों को युवक के खिलाफ FIR के भी निर्देश दे दिये।

इस दौरान युवक कलेक्टर साहब के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा “ मां कसम टेस्ट कराकर आ रहा हूं, ये पुर्जा देख लीजिये” लेकिन कलेक्टर को तो लठैती करवाने की सनक चढ़ गयी थी। इस मामले में सोशल मीडिया में तीखी प्रतिक्रिया हुआ तो वहीं आईएएस एसोसिएशन ने भी इसे अक्षम्य अपराध बताकर ट्वीट किया। सुबह-सुबह होते मुख्यमंत्री ने इस मामले में तीखी नाराजगी जताते हुए कलेक्टर की छुट्टी का आदेश दिये। साथ ही मुख्यमंत्री ने ये भी कहा है कि जिस युवक का मोबाइल तोड़ा है, उसे नया मोबाइल उपलब्ध कराया जाये।

Next Story