Begin typing your search above and press return to search.
ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल सुबह जाएंगे लखीमपुर खीरी; मंत्री पुत्र की गाड़ी से जिन किसानों की मौत हुई उनके परिजन से मिलेंगे

रायपुर, 3 अक्टूबर 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को सुबह उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी जाएंगे। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे अभिषेक की गाड़ी से जिन किसानों की मौत हुई, उनके परिजन से मिलेंगे। बता दें कि शनिवार को ही मुख्यमंत्री बघेल को उत्तरप्रदेश चुनाव के लिए सीनियर आब्जर्वर बनाया गया है और वे 5 अक्टूबर को लखनऊ जाने वाले थे, लेकिन लखीमपुर खीरी की घटना के बाद वे कल ही रवाना होंगे। इस मुद्दे पर कांग्रेस आक्रामक ढंग से योगी सरकार के खिलाफ आंदोलन खड़ा कर सकती है।
Next Story
