Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग : चरणदास महंत नाराज ….निगम-मंडलों की लिस्ट में कार्यकर्ताओं को जगह नहीं मिलने से महंत नाराज… बोले- “…..मैं नाराज हूं ये सही बात है”

ब्रेकिंग : चरणदास महंत नाराज ….निगम-मंडलों की लिस्ट में कार्यकर्ताओं को जगह नहीं मिलने से महंत नाराज… बोले- “…..मैं नाराज हूं ये सही बात है”
X
By NPG News

कोरिया 14 अगस्त 2021। निगम मंडलों में समर्थकों को जगह नहीं मिलने से विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत नाराज हैं। कोरिया दौरे के दौरान उन्होंने खुद ये बातें कही। मनेंद्रगढ़ में एक कार्यक्रम के सिलसिले में पहुंचे महंत से जब मीडिया ने निगम-मंडलों की लिस्ट में स्थानीय लोगों को जगह नहीं मिलने से नाराजगी को लेकर सवाल किया तो चरणदास महंत ने कहा कि कोरिया के लोगों को मौका नहीं मिला, इसलिए वो नाराज हैं।

सवाल का जवाब देते हुए महंत ने कहा कि ….

“यहां के लोगों को जगह नहीं मिली, इसलिए मैं नाराज हूं…यहां के , कोरिया जिले के लोगों को नहीं मिला इसलिए मैं नाराज हूं, ये सही है”

आपको बता दें कि आज चरणदास महंत ने ने ढ़ाई-ढ़ाई साल के कार्यकाल को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि ढ़ाई साल का मुद्दा सिंहदेव और मुख्यमंत्रीजी के बीच का है और इसकी जानकारी राहुल गांधी भी रखते हैं, इसलिए इसकी पूरी जानकारी दिल्ली से ही मिल सकती है, कयासों और अटकलों पर कुछ भी कहना सही नहीं होगा।

Next Story