Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग: सभी कर्मचारी व अधिकारियों की छुट्टी रद्द…..बिना कलेक्टर के अप्रूवल के नहीं मिलेगी छुट्टी, मुख्यालय छोड़ने पर भी रोक…..स्वास्थ्य सचिव ने जारी किया आदेश… देखिये

ब्रेकिंग: सभी कर्मचारी व अधिकारियों की छुट्टी रद्द…..बिना कलेक्टर के अप्रूवल के नहीं मिलेगी छुट्टी, मुख्यालय छोड़ने पर भी रोक…..स्वास्थ्य सचिव ने जारी किया आदेश… देखिये
X
By NPG News

रायपुर 13 मार्च 2020। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की सचिव निहारिका बारिक ने अधीनस्थ सभी अधिकारियों को इस बाबत आदेश जारी कर दिया है।

कर्मचारियों को इस बात का निर्देश दिया गया है कि वो बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। 3 अलग अलग बिंदुओं पर निर्देश जारी किया गया है।

निर्देश के मुताबिक सभी कर्मचारियों की छुट्टी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है। वहीं कर्मचारियों को इस बात का आदेश दिया गया है कि वो मुख्यालय में रहकर ही अपना काम करेंगे। निर्देश में कहा गया है कि अगर आपात स्थिति में किसी कर्मचारी या अधिकारी को छुट्टी की जरूरत होती है तो कलेक्टर से विशेष अनुमति लेनी होगी। बिना कलेक्टर के अनुमति के कोई भी कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

Next Story