Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग :…कैबिनेट की बैठक आखिरकार हुई रद्द…. दी गयी सूचना- “अपरिहार्य कारणों से आज होने वाली कैबिनेट स्थगित”… मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने की चर्चा

ब्रेकिंग :…कैबिनेट की बैठक आखिरकार हुई रद्द…. दी गयी सूचना- “अपरिहार्य कारणों से आज होने वाली कैबिनेट स्थगित”… मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने की चर्चा
X
By NPG News

रायपुर 29 फरवरी 2020। आज होने वाली कैबिनेट आखिरकार रद्द हो गयी है। हालांकि सुबह से ही लगातार ये खबरें वायरल हो रही थी कि आज शाम होने वाली कैबिनेट की बैठक रद्द हो सकती है, लेकिन उस पर सस्पेंस बरकरार रखा गया था। अब से कुछ देर बार राज्य सरकार की तरफ से ये अधिकारिक सूचना जारी कर दी गयी है कि

“आज 29 फरवरी को मुख्यमंत्री निवास में होने वाली कैबिनेट की बैठक को अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दी गयी है”

चर्चा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली जा सकते हैं, हालांकि अभी तक इस मामले को लेकर कोई अधिकृत जानकारी सामने नहीं आ पायी है। हालांकि खबर ये वायरल हुई हुई है कि स्टेट प्लेन से मुख्यमंत्री दिल्ली जायेंगे, उनके साथ कुछ और लोग भी दिल्ली जा सकते हैं। हालांकि अभी तक इस मामले को लेकर कोई जानकारी सपष्ट रूप से सामने नहीं आयी है। हालांकि तैयारी बतायी जा रही है।

कुछ देर पहले मुख्यमंत्री से जब दिल्ली जाने को लेकर पत्रकारों से सवाल पूछा था, तो उन्होंने कहा था कि जाऊंगा तो आपको जानकारी हो जायेगी। आपको बता दें कि 3 मार्च को पेश होने वाले बजट के ठीक पहले ये कैबिनेट काफी महत्वपूर्ण कही जा रही थी। माना जा रा है कि 1 या 2 मार्च को कैबिनेट की बैठक बुलायी जा सकती है।

Next Story