Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग : विधानसभा का बजट सत्र कल से :…महीने के आखिरी दिन पेश होगा बजट….. 1900 से ज्यादा सवाल इस दफा पूछे जायेंगे सदन में….किसानों व शिक्षा विभाग के अलावे इन विभागों से सबसे ज्यादा सवाल…. जानिये कितने करोड़ का हो सकता है इस बार का बजट

ब्रेकिंग : विधानसभा का बजट सत्र कल से :…महीने के आखिरी दिन पेश होगा बजट….. 1900 से ज्यादा सवाल इस दफा पूछे जायेंगे सदन में….किसानों व शिक्षा विभाग के अलावे इन विभागों से सबसे ज्यादा सवाल…. जानिये कितने करोड़ का हो सकता है इस बार का बजट
X
By NPG News

रायपुर 23 फरवरी 2020। इस महीने के आखिरी दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य का बजट पेश करेंगे। एक महीने से ज्यादा वक्त तक चलने वाले बजट सत्र का कल से शुभारंभ हो रहा है। राज्यपाल अनुसूईया उईके के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत होगी। पहले दिन दिवगंत सांसद-विधायकों को श्रद्धांजलि भी दी जायेगी। 1 अप्रैल तक चलने वाले बजट सत्र में कुल 22 बैठकें होगी।

बजट सत्र को लेकर सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक ने खूब सवाल लगाये हैं। 1900 से ज्यादा सवाल विधानसभा में इस बार सदस्य पूछेंगे। विपक्ष में इस बार बड़ी संख्या में सवाल किसानों से जुड़े पूछे गये हैं, वहीं शिक्षाकर्मियों और शिक्षा विभाग से जुड़े भी काफी सवाल हैं। कानून व्यवस्था, डीएमएफ, रेत खनन, धान खरीदी और निर्माण कार्यों को लेकर खूब सवाल पूछे गये हैं।

बजट का जो प्रारंभिक स्वरूप सामने आया है, उसके मुताबिक एक लाख 4 हजार रुपये का बजट पेश किया जायेगा। इस बार भी बजट में किसानों के लिए बड़ा प्रावधान किया जायेगा। किसानों को धान खरीदी की अंतर राशि का ऐलान भी बजट में किया जायेगा, माना जा रहा है कि इसके लिए राज्य सरकार करीब 5000 करोड़ का प्रावधान करने जा रही हैं। वहीं शिक्षा के लिए भी इस बार के बजट में काफी कुछ होगा। फिर चाहे शिक्षा की गुणवत्ता सुधराने, स्कूलों के कायाकल्प या फिर शिक्षकों के उत्थान की बात हो।

Next Story