Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग : बृजमोहन अग्रवाल के PSO ने खुद को मारी गोली…. शव के पास मिला ये सुसाइड नोट… जानिये नोट में क्या लिखा मरने से पहले PSO ने…

ब्रेकिंग : बृजमोहन अग्रवाल के PSO ने खुद को मारी गोली…. शव के पास मिला ये सुसाइड नोट… जानिये नोट में क्या लिखा मरने से पहले PSO ने…
X
By NPG News

रायपुर 19 अगस्त 2021। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के PSO ने खुद को गोली मार ली है। कांस्टेबल का नाम विशंभर राठौर है, जो पिछले कई सालों से पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की सुरक्षा में तैनात था। आज सुबह विशंभर ने अपने सरकारी क्वार्टर में खुद को गोली मारी है। हालांकि उसने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके बारे में पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर जांच कर रही है। कनपटी में गोली लगने के बाद तुरंत ही विशंभर की मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक 36 साल के विशंभर राठौर पिछले कुछ सालों ने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की सुरक्षा में तैनात था। कल भी वो ड्यूटी पर आया था और मंत्री की सुरक्षा में तैनात था। आज सुबह उसने खुद के सर्विस पिस्टल से गोली मार ली।

सुसाइड नोट में लिखी ये बातें

पीएसओ विशंभर राठौर ने आज सुबह ही खुद को गोली मारी है। गोली की आवाज सुनकर जब लोग अंदर पहुंचे तो खून से लथपथ विशंभर का शव देखा। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तब तक विशंभर की मौत हो चुकी थी, वहीं शव के पास ही एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुसाइड नोट में जवान ने अपने ही साले की बीबी और उसके पिता पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीएसओ ने नोट में लिखा कि ब्लैकमेलिंग से तंग आकर खुदकुशी करने को मजबूर हो रहा है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सुसाइडल नोट जब्तकर जांच शुरू कर दी है….

Next Story