Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग : बीजापुर में जवानों में खूनी संघर्ष….. जवान ने साथी जवानों पर दागी गोलियां….एक की मौत, एक जख्मी… गोली मारने वाले जवान ने खुद को मार ली गोली

ब्रेकिंग : बीजापुर में जवानों में खूनी संघर्ष….. जवान ने साथी जवानों पर दागी गोलियां….एक की मौत, एक जख्मी… गोली मारने वाले जवान ने खुद को मार ली गोली
X
By NPG News

बीजापुर 1 फरवरी 2020। बीजापुर से एक बड़ी खबर आ रही है। एक बार फिर बस्तर में जवानों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है। CAF के एक जवान ने अपने ही दो साथियों को गोली मार दी है। गोली मारने के बाद आरोपी जवान ने खुद को भी मारने की कोशिश की है। घटना में दो जवान की हालत नाजुक बतायी जा रही है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना फरेसगढ़ थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। CAF कैंप में जवानों के बीच आपसी विवाद में ये गोलियां चली है। आरोप है कि जवान दयाशंकर ने गोलियां चलायी है। आरोपी जवान ने सबसे पहले रविरंजन को गोली मारी और फिर बीच-बचाव की कोशिश में मोहम्मद आरीफ को भी गोली लग गयी। एसपी दिव्यांग पटेल ने घटना की पुष्टि की है।

घायल जवान का फरेसगढ़ अस्पताल में इलाज चल रहा है। इलाज के दौरान एक जवान की मौत हो गयी है, वहीं एक जवान के पैर में गोली लगी है। गोली मारने के आरोपी जवान दयाशंकर ने गोली मारने के बाद खुद कुशी की कोशिश की है। एक जवान की गोली चेहरे पर लगी है और जबड़े को चीरते हुए गोली निकल गयी है। वहीं एक जवान के पैर में गोली लगी है।

Next Story