Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग: जवानों में खूनी संघर्ष…. एक जवान ने साथियों पर की अंधाधुंध फायरिंग…2 की मौत, 1 घायल

ब्रेकिंग: जवानों में खूनी संघर्ष…. एक जवान ने साथियों पर की अंधाधुंध फायरिंग…2 की मौत, 1 घायल
X
By NPG News

नारायणपुर 30 मई 2020। घोर नक्सल प्रभावित नारायणपुर से एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। जवानों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है। इस घटना में 2 जवानों की मौत हो गयी है, जबकि एक जवान गंभीर रूप से जख्मी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वही घटना के बाद पुलिस अधिकारी और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचे है ।

घटना नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के अमदई घाटी कैंप में हुई है। जहां जवानों के बीच हुई झड़प हो गयी। जिसके बाद एक जवान ने साथी जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू मर दी। जवान CAF-9 बटालियन के है।

फायरिंग के दौरान 2 जवानों की मौत हो गयी है, जबकि 1 जवान घायल हो गया है। घायल जवान को रायपुर रेफर किया गया है।

गोली चलाने वाले जवान का नाम घनश्याम कुमेटी बताया जा रहा है, जबकि इस घटना में मारे गए जवान का नाम रामेश्वर साहू और बिन्तेश्वर साहनी बताया जा रहा है। वहीं लछु राम घायल है। घटना की बस्तर आईजीपी सुंदर पी ने की पुष्टि की है। ,

Next Story