Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग : बीजेपी ने छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की…. देखिये किसे किस नगरीय निकाय की जिम्मेदारी दी गयी… पूरी लिस्ट..

ब्रेकिंग : बीजेपी ने छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की…. देखिये किसे किस नगरीय निकाय की जिम्मेदारी दी गयी… पूरी लिस्ट..
X
By NPG News

रायपुर 30 मई 2021। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा ने अभी से ही कमर कस ली है। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए क्षेत्रवार प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। भाजपा ने बिरगांव चुनाव के लिए खूबचंद पारस और नारायण चंदेल को जिम्मेदारी दी है, जबकि भिलाई का जिम्मा भूपेंद्र सवन्नी और संतोष बाफना को सौंपा गया है।

रिसाली नगरीय निकाय के लिए किरणदेव और पुरंदर मिश्रा, भिलाई-चरौदा के लिए शिवरतन शर्मा और अशोक बजाज, जामुल के लिए नीलू शर्मा और सुरेंद्र पाटनी, बैंकुंठपुर के लिए भीमसेन अग्रवाल और कमलभान सिंह, चरचा शिवपुर के लिए अनुराग सिंहदेव और ओमप्रकाश जायसवाल, सांरगढ़ के लिए सौरभ सिंह और राजेश शर्मा, खैरागढ़ के लिए संजय श्रीवास्तव और ओपी चौधरी, प्रेमनगर के लिए अखिलेश सोनी और प्रबोध मिंज, मारो के लिए विजय शर्मा और अजय राव, नरहरपुर के लिए लता उसेंडी और रामू रोहरा, कोंटा के लिए केदार कश्यप और संजय पांडेय, भैरमगढ़ के लिए श्रीनिवास राव मददी और धनीराम बारसे, भोपालपट्टनम के लिए लच्छूराम कश्यप और दीपक वाजपेयी।

Next Story