Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग : बिलासपुर से चार दिन मिलेगी फ्लाईट….. DGCA को एयरलाइंस कंपनी ने भेजा प्रस्ताव….सुविधा से कंपनी हुई संतुष्ट, इन रूटों को दी गयी रजामंदी

ब्रेकिंग : बिलासपुर से चार दिन मिलेगी फ्लाईट….. DGCA को एयरलाइंस कंपनी ने भेजा प्रस्ताव….सुविधा से कंपनी हुई संतुष्ट, इन रूटों को दी गयी रजामंदी
X
By NPG News

बिलासपुर 17 फरवरी 2021। बिलासपुर 33 साल बाद फिर से हवाई सेवा से जुड़ने जा रहा है। 1 मार्च से बिलासपुर से उड़ान सेवा शुरू हो जायेगी। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के ऐलान के बाद अब एयरलाइंस कंपनी ने फ्लाइट को लेकर जरूरी तैयारी पूरी कर ली है। दो दिन के निरीक्षण के बाद एलायंस एयरलाईंस कंपनी ने बिलासपुर से दो फ्लाईट को शुरू करने की अपनी रजामंदी दे दी है।

DGCA को जो प्रस्ताव भेजा गया है, उसके मुताबिक 1 जनवरी से दो फ्लाइट शुरू की जा सकती है। हालांकि अभी तक फ्लाइट के किराये को लेकर खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन फ्लाइट के रूट को लेकर लेकर जरूर फैसला ले लिया गया है। एक फ्लाइट नयी दिल्ली- जबलपुर- बिलासपुर- प्रयागराज की होगी। वहीं एक अन्य फ्लाइट प्रयागराज-बिलासपुर-जबलपुर- नयी दिल्ली की होगी।

जानकारी के मुताबिक सप्ताह में सातों दिन फ्लाइट की सुविधा नहीं होगी। सप्ताह में बिलासपुर से चार दिन उड़ान की सेवा रहेगी। बिलासपुर में अगर सफलतापूर्वक संचालन शुरू हो जाता है, तो जल्द ही प्रदेश के अन्य शहरों से भी उड़ान की सेवा शुरू हो सकती है।

Next Story