Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग : बीजेपी में जिला व संभागीय प्रभारियों की हुई नियुक्ति……प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की सूची…देखिये किसे क्या दी गयी है जिम्मेदारी

ब्रेकिंग : बीजेपी में जिला व संभागीय प्रभारियों की हुई नियुक्ति……प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की सूची…देखिये किसे क्या दी गयी है जिम्मेदारी
X
By NPG News

रायपुर 8 फरवरी 2021। छत्तीसगढ़ भाजपा किसान मोर्चा ने संभाग व जिला प्रभारियों की सूची जारी की है। पांच संभागों के लिए 30 मोर्चा जिलों के लिए प्रभारियों का ऐलान किया गया है। इससे पहले आज किसान मोर्चा की बैठक हुई। इस दौरान प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा ने कृषि कानून की जानकारी मौजूद पदाधिकारियों को दिया, वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने गमछा पहनाकर पदाधिकारियों का स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल ने मोर्चा के संभागीय प्रभारी व जिला प्रभारियों की लिस्ट जारी की है। रायपुर संभाग के प्रभारी युधिष्ठर चंद्राकर बनाये गये हैं, बिलासपुर संभाग हरिकेष पांडेय, बस्तर संभाग आलोक सिंह ठाकुर, दुर्ग संभाग प्रेमशंकर पटेल, सरगुजा संभाग का प्रभारी गौरीशंकर श्रीवास को बनाया गया है।

वहीं जिला प्रभारियों में रायपुर शहर में गजेंद्र यादव, जबकि रायपुर ग्रामीण में प्रेमशंकर पटेल, बिलासपुर में गुलाब सिंह चंदेल को जिम्मेदारी दी गयी है।…..

जिला प्रभारियों की लिस्ट देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

Next Story