Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग : कोरोना वैक्सीन लगाने के कुछ देर बाद एक और हुई मौत… कल भी हुई थी एक मौत….. पोस्टमार्टम कराकर मौत की होगी जांच

ब्रेकिंग : कोरोना वैक्सीन लगाने के कुछ देर बाद एक और हुई मौत… कल भी हुई थी एक मौत….. पोस्टमार्टम कराकर मौत की होगी जांच
X
By NPG News

पखांजूर 20 मार्च 2021। वैक्सीन लेने के बाद प्रदेश में 48 घंटे के भीतर 2 लोगों की मौत हुई है। कल महासमुंद में एक मौत हुई थी, आज एक मौत पखांजूर में हुई है। मृतक का नाम धनीराम है, जो दुर्गकोंदल के हमतवाही गांव के रहने वाले थे। जानकारी के बाद कोरोना का वैक्सीन लेने के बाद ही अचानक से धनीराम की तबीयत बिगड़ गयी, जिसके बाद उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गकोंदल लेकर जाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जायेगा, इसके बाद ही मौत की असल वजह सामने आ पायेगी।

इससे पहले महासमुंद के पिथौरा स्थित सावित्रीपुर की है, जहां 58 साल के बुजुर्ग ने गुरुवार की शाम को कोरोना वैक्सीन लगायी थी। वैक्सीन लगान के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। तड़के चार बजे बुजुर्ग की तबीयत ज्यादा ही खराब हो गयी।परिजनों के बुजुर्ग के शरीर में तेज दर्द था और पसीना भी आ रहा था, जिसके बाद उन्हें तत्काल पिथौरा के शासकीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां से बसना रेफर कर दिया गया, डाक्टरों ने वहां बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि बुजुर्ग की मौत वैक्सीनेशन के बाद हुई है। उनका कहना है कि पहले से बुजुर्ग को कोई बीमारी नहीं थी। सुबह ही अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ी।

Next Story