Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग : ADM और DEO कोरोना संक्रमित….. कलेक्टरेट को दो दिनों के लिए किया गया बंद…. सभी अधिकारी-कर्मचारी की कोरोना टेस्टिंग के निर्देश

ब्रेकिंग : ADM और DEO कोरोना संक्रमित….. कलेक्टरेट को दो दिनों के लिए किया गया बंद…. सभी अधिकारी-कर्मचारी की कोरोना टेस्टिंग के निर्देश
X
By NPG News

गरियाबंद 31 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण लगातार गहराता जा रहा है। अब सरकारी दफ्तरों में लगातार कोरोना का कहर दिख रहा है। कोरबा कलेक्टरेट में कई अधिकारियों-कर्मचारियों के कोरोना पॉजेटिव पाये जाने के बाद अब गरियाबंद कलेक्टरेट में भी पिछले 24 घंटे में दो अधिकारी कोरोना पॉजेटिव मिले हैं। अधिकारियों के कोरोना पॉजेटिव पाये जाने के बाद कलेक्टरेट को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने इस बाबत समस्त गतिविधियों को स्थगित करने का आदेश जारी किया है।

दरअसल गरियाबंद के संयुक्त जिला कार्यालय में दो अफसरों की रिपोर्ट पॉजेटिव आयी थी, जिसमें ADM और जिला शिक्षा अधिकारी शामिल हैं। संक्रमण के लक्षण महसूस करने के बाद दोनों अपना टेस्ट कराया था, जिसमें एडीएम जेके चौरसिया और डीईओ भोपाल तांडी की रिपोर्ट पॉजेटिव आयी थी। दो अफसरों के कोरोना के संक्रमित मिलने के बाद अब कलेक्टरेंट को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है, वहीं कलेक्टरेंट में मौजूद सभी अधिकारी-कर्मचारी की कोरोना टेस्टिंग हो रही है।

जिला पंचायत सीईओ चंद्रकांत वर्मा ने NPG से बताया है कि ..

“संयुक्त कलेक्टर कार्यालय में ADM और DEO की करोना रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है, जिसके बाद एहितियातन सभी कार्यालयों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। दो दिनों तक कार्यालयों की गतिविधियों को स्धगित कर दिया गया है। अधिकारी अपने आवास से तमाम जरूरी कामों को निपटायेंगे। वहीं सभी अधिकारी-कर्मचारी का कोरोना टेस्टिंग कराया जा रहा है, ताकि संक्रमण के संभावित खतरे पर रोक लग सके”

Next Story