Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग: ADG पवनदेव कोरोना पोजेटिव….. लक्षण महसूस होने के बाद कराया था टेस्ट.

ब्रेकिंग: ADG पवनदेव कोरोना पोजेटिव….. लक्षण महसूस होने के बाद कराया था टेस्ट.
X
By NPG News

रायपुर 29 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना की खौफनाक रफ्तार जारी है। कोरोना का शिकार अब पूरी एहितयात बरतने वाले भी हो रहे है। ADG और पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के CMD पवनदेव कोरोना पोजेटिव हो गए है। आज उनकी रिपोर्ट आयी है। पिछले कुछ दिन में कोरोना के लक्षण उभरने के बाद उन्होंने अपना टेस्ट कराया था।

पोजेटिव आने के बाद पवनदेव ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। फिलहाल उनकी तबियत ठीक है। डॉक्टर के दिये निर्देश का वो पालन कर रहे हैं।

कोरोना के दूसरे लहर में किसी IPS के संक्रमित होने की ये पहली जानकारी आयी है। इससे पहले जब कोरोना का संक्रमण फैला था तो PHQ में कई सीनियर IPS सहित SP कोरोना संक्रमित हुए थे। आपको बता दें कि प्रदेश में कोरोना की रफ्तार इन दिनों काफी तेज है। दुर्ग में हर दिन औसत 1000 के करीब मरीज मिल रहे हैं, वहीं रायपुर में आंकड़ा 700 के करीब का है। वहीं राजनांदगांव, बिलासपुर, बेमेतरा, बालोद, महासमुंद, गरियाबंद, सरगुजा सहित कई जिलों कोरोना का संक्रमण हर दिन बढ़ रहा है।

Next Story