Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग : चलती ट्रेन में लगी भीषण आग……शताब्दी ट्रेन के एसी कोच में लगी है आग, मचा हड़कंप…. टीम मौके पर रवाना

ब्रेकिंग : चलती ट्रेन में लगी भीषण आग……शताब्दी ट्रेन के एसी कोच में लगी है आग, मचा हड़कंप…. टीम मौके पर रवाना
X
By NPG News

दिल्ली 13 मार्च 2021। दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी ट्रेन के एक कोच में आग लग गई. आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है.शताब्दी ट्रेन के एक कोच सी-5 में आग लगी. इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका गया है. बताया जा रहा है कि डोईवाला के क़रीब जंगल में आग लगी. ट्रेन का यह कोच हरिद्वार में ही खाली हो जाता है.आग की लपटों से वहां हाहाकार मच गया। लोको पायलट और गार्ड ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को कांसरो रेलवे स्टेशन पर रोक दिया।

तत्काल कोच को खाली कराया गया। इसके साथ ही इस कोच को रेलगाड़ी से अलग कर अन्य डिब्बों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इस ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैंं। घटना शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। शताब्दी एक्सप्रेस जब राजाजी टाइगर रिजर्व की कंसरो रेंज से होकर गुजर रही थी तभी रेलगाड़ी के (सी 5) कोच में अचानक आग लग गई। कोच में मौजूद यात्रियों ने इमरजेंसी चेन खींचकर लोको पायलट को सूचना दी। लोको पायलट में तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रेलगाड़ी को कंसरो रेंज के नजदीक ही रोक दिया।

रेलगाड़ी के रुकते ही डिब्बे में मौजूद यात्री बाहर निकल आए। ट्रेन में मौजूद स्टाफ ने तुरंत ट्रेन के बीच में जुड़े इस (सी 5) कोच को काटकर शेष डिब्बों से अलग किया। गनीमत रही कि इस बीच किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचा। देखते ही देखते पूरी बोगी आग की लपटों से घिर गई। जिस जगह पर यह हादसा हुआ वहां सिर्फ वन विभाग की चौकी मौजूद है।

ऐसा बताया जा रहा है बोगी में 30 से अधिक लोग सवार थे। घटना शनिवार दोपहर 12:20 बजे के आसपास की बताई जा रही है। वहीं आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है।

Next Story