Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग : स्कूली छात्रा के साथ 9 लड़कों ने किया गैंगरेप…. स्कूल से अपने दोस्त के साथ लौट रही थी छात्रा…. आरोपियों में कई नाबालिग भी शामिल… पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार… SP बोले….

ब्रेकिंग : स्कूली छात्रा के साथ 9 लड़कों ने किया गैंगरेप…. स्कूल से अपने दोस्त के साथ लौट रही थी छात्रा…. आरोपियों में कई नाबालिग भी शामिल… पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार… SP बोले….
X
By NPG News

पत्थलगांव 3 फरवरी 2021। कोरबा में आदिवासी लड़की से गैंगरेप व मर्डर के 24 घंटे के भीतर…. पत्थलगांव में आदिवासी स्कूली छात्रा से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। आदिवासी छात्रा के साथ 9 युवकों ने गैंगरेप किया है। घटना पत्थलगांव के पतरापाली छिंगबहरी की की है।

जानकारी के मुताबिक स्कूली छात्रा अपने स्कूल के ही एक छात्र के साथ स्कूल से लौट रही थी। इस दौरान स्कूली छात्रा और उसका साथी सुनसान जगह पर चले गये। इस दौरान जंगल में सुनसान जगह पर छात्रा को छात्र के साथ देख लड़कों ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। जिसके बाद 9 लड़कों ने मिलकर छात्रा के साथ गैंगरेप किया।

घटना मंगलवार के शाम की है। गैंगरेप के बाद लड़कों ने छात्रा और उसके साथी को धमकी देते हुए छोड़ दिया, वो किसी से ये बात नहीं बताये। लेकिन लड़कों के चंगुल से छूटते ही छात्रा ने पत्थलगांव थाने में पहुंचकर पूरी वारदात की जानकारी दी। छात्रा की शिकायत पर 9 लड़कों पर नामजद एफआईआर दर्ज किया गया, जिसमें से दो लड़कों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी लड़कों में कई नाबालिग भी शामिल हैं। जशपुर के एसपी बालाजी राव ने NPG को बताया कि ..

“छात्रा के साथ गैंगरेप की शिकायत आयी थी, जिस पर पुलिस ने फौरन प्रकरण दर्ज कर लिया था। 9 लड़कों के खिलाफ नामजद अपराध पंजीबद्ध किया गया है, जिसमें 2 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी आरोपियों को तलाश की जा रही है, आरोपियों में कुछ नाबालिग भी हैं, पुलिस सभी को जल्द गिरफ्तार कर लेगी”

Next Story