Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में कोरोना से 6 वर्षीय बच्चे की मौत….. दो नौनिहालों में भी कोविड…… उपचार जारी

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में कोरोना से 6 वर्षीय बच्चे की मौत….. दो नौनिहालों में भी कोविड…… उपचार जारी
X
By NPG News

अंबिकापुर, 29 मई 2021।छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमति छ वर्षीय बालक की मौत हुई है। जबकि दो अन्य जिनमें एक की आयु नौ महिने और एक अन्य की आयु चार महिने है, उनमें भी कोविड के लक्षण पाए गए हैं।हालाँकि मृतक बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर यह भी बताया गया है कि उसे जन्मगत कई विसंगतियाँ थीं।

जिस बच्चे की मौत हुई है वो उदयपुर ब्लॉक का बताया गया है, इसका उपचार मेडिकल कॉलेज में जारी था। इस बच्चे के अतिरिक्त दो अन्य बच्चों का उपचार भी मेडिकल कॉलेज में जारी है।
सीएमएचओ सिसोदिया ने जानकारी दी है कि, बच्चों में कोविड के लक्षण पूर्व में भी देखे गए हैं, लेकिन मौत का मामला पहला है। मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ लाखन सिंह ने स्पष्ट किया है

“जिस बच्चे की मौत हुई उसे जन्मगत कुछ विसंगति थी जिसका उपचार चल रहा था.. जो बीमारी का इलाज चल रहा था उसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है..इसी बीच उसे कोविड भी पाया गया था.. उसकी मौत हुई है”

Next Story