Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग : कोरोना से 24 घंटे में 199 लोगों की हुई मौत…. देश में एक ही दिन में 41 हजार से ज्यादा आये केस…….देश के कई राज्यों में कोरोना की रफ्तार हुई खतरनाक

ब्रेकिंग : कोरोना से 24 घंटे में 199 लोगों की हुई मौत…. देश में एक ही दिन में 41 हजार से ज्यादा आये केस…….देश के कई राज्यों में कोरोना की रफ्तार हुई खतरनाक
X
By NPG News

नयी दिल्ली 23 मार्च 2021। देश में कोरोना अब फिर से बेकाबू होता दिख रहा है। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब के साथ ही छह राज्यों में कोविड-19 के नए रिकॉर्ड मरीज मिल रहे हैं. नए आंकड़ों के मामले में कई राज्यों में पिछले साल के पीक टाइम का रिकॉर्ड भी ध्वस्त हो गया है. गुजरात में एक दिन में मिले आंकड़ों ने अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

एक बार फिर तेजी से बढ़ रही महामारी के बीच राज्यों ने कोरोना को लेकर कड़े प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया है. महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात समेत कई राज्यों में अलग-अलग तरीके की पाबंदियां लगाई गई हैं और इसके लिए गाइडलाइंस जारी की गई हैं. इस बीच होली के मौके पर भी राज्य सरकारों ने सख्ती बरतने के आदेश जारी कर दिए हैं. बिहार में नीतीश कुमार ने होली को लेकर सावधानी बरतने की बात कही है.

भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID-19 के 40,715 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,16,86,796 हो गई है. वहीं 199 नई मौतों के बाद कोरोना से कुल मौतों की संख्या 1,60,166 हो गई है. देश में अभी सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,45,377 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,11,81,253 है,

महाराष्ट्र की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 24,645 नए मामले सामने आए. वहीं 58 लोगों ने जान गंवाई. लेकिन सबसे हैरानी की बात है कि 58 में से 40 मौत सिर्फ नागपुर में दर्ज दर्ज की गई. इसके साथ ही राज्य में महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 25,04,327 हो गई. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार राज्य में महामारी से 58 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 53,457 हो गई है.

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में 1,385 नए #COVID19 मामले, 659 रिकवरी और 10 मौतें दर्ज़ की गई हैं. यहां कुल मामले 8,68,367 हैं तो वहीं कुल रिकवरी 8,47,139 हुई है. अबतक राज्य में 12,609 लोगों की मौत हो गई है.

Next Story