Begin typing your search above and press return to search.

प्रेमी की चाकू गोदकर हत्याः शराब के नशे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को पड़ोसियों ने उतारा मौत के घाट, फिर प्रेमिका ने भी लगा दी छत से छलांग….

प्रेमी की चाकू गोदकर हत्याः शराब के नशे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को पड़ोसियों ने उतारा मौत के घाट, फिर प्रेमिका ने भी लगा दी छत से छलांग….
X
By NPG News

महासमुंद 10 जुलाई 2021। प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। हत्या की इस वारदात के बाद प्रेमिका भी अपने घर की छत से कूद गयी है। फिलहाल गंभीर अवस्था में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक घटना महासमुंद केे सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। शुक्रवार की रात श्रीराम नगर काॅलोनी निवासी रोहित यादव 26 वर्ष पड़ोस में रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था। लगभग साढे़ 10 बजे के आसपास शराब के नशे में प्रेमिका के घर के बाहर हंगामा कर दरवाजे को लात से मार रहा था। रोहित की इस हरकत से परेशान पड़ोसियों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन रोहित नहीं माना और गाली गलौज करता रहा। थोड़ी देर बाद बाइक सवार मोहल्ले के तीन वहां पहुंचे और रोहित को समझाने लगे। इस दौरान रोहित उनसे भी विवाद करने लगा। इतने में तीनों युवकों में एक ने अपने पास रखे चाकू से उस पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले में रोहित लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर गया, जिसके बाद तीनों आरोपी उसे मौके पर ही छोड़कर वहां से भाग निकले। परिजनों ने रोहित को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर आये, यहां पर उसे डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर जैसे ही रोहित के मौत की खबर उसकी प्रेमिका को मिली तो वो भी अपने घर की दो मंजिला छत से कूद गयी। घटना के बाद पीड़िता को गंभीर अवस्था में अस्पताल में लाया गया। यहाँ पर उसका एक पैर फैक्चर बताया जा रहा है। साथ ही उसका इलाज जारी है।
वहीं इस घटना के बाद हत्या के आरोपी जग्गू साहू, सोनू प्रजापति और किशन को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों के खिलाफ हत्या के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।… कोतवाली पुलिस ने इस घटना के संबंध में बताया कि, मृतक आये दिन शराब के नशे में हंगामा करता था। इसी बात से तंग आकर पड़ोस के तीन युवकों ने उसकी हत्या कर दी। आरोपियों में जग्गू साहू, सोनू प्रजापति और किशन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Next Story