Begin typing your search above and press return to search.

“अमिताभ बच्चन के बंगले और तीन स्टेशनों में बम रखा है”…..पुलिस को आया फोन कॉल तो मचा हड़कंप…. दारू पार्टी से आया था पुलिस को फोन….फिर..

“अमिताभ बच्चन के बंगले और तीन स्टेशनों में बम रखा है”…..पुलिस को आया फोन कॉल तो मचा हड़कंप…. दारू पार्टी से आया था पुलिस को फोन….फिर..
X
By NPG News

मुंबई 7 अगस्त 2021। “…अमिताभ बच्चन के बंगले….मुंबई रेवले स्टेशन में बम रखा है”….कुछ देर बाद धमाके से उड़ा दिया जायेगा। मुंबई में चार जगहों पर बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। बम की खबर सुनते ही मुंबई में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने जब जांच शुरू की तो उन जगहों पर बम की खबर झूठी निकली…इधर, कल जिन 4 जगह पर बम रखने का कॉल आया था उसे पुलिस ने हॉक्स कॉल बताया है. मुंबई पुलिस ने इस संदर्भ मे दो लोगों को हिरासत में लिया है जिनके नाम राजू कांगणे और रमेश शिरसाट है. यह दोनो मुंबई से सटे कल्याण मे कल शाम को पार्टी कर रहे थे और नशे मे दोनों ने पुलिस को कॉल कर चार जगह पर बम रखने की जानकारी दी। पुलिस ने जब दोबारा उस नंबर पर कॉल किया तो उन्होंने मोबाइल बंद कर दिये. सूत्र द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक उन्होने नशे मे ये हॉक्स कॉल किया था. पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद गिए बयान में कहा,”मुंबई क्राइम ब्रांच की क्राइम इंटेलीजेंस यूनी ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उनसे हॉक्स से संबंधित पूछताछ जारी है.”

चार अलग जगहों पर बम

पुलिस ने आगे कहा,”पुलिस को बीती रात कॉल आया था जिसमें मुंबई की चार अलग-अलग जगहों पर बम होने की जानकारी दी गई थी.” बता दें कि मुंबई के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों और बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन के बंगले की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. हालांकि, तलाशी के दौरान अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. पुलिस के मुताबिक, एक शख्स ने 6 अगस्त की रात 8 बजकर 50 मिनट पर मुंबई पुलिस की एमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर डायल 100 पर कॉल किया था और कहा था कि मुंबई की चार अलग जगहों पर बम है. मुंबई पुलिस की टीम बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वैड के साथ तुरंत वहां पहुंची और पूरी जगह की तलाशी ली और पाया कि ये एक हॉक्स कॉल थी. पुलिस ने बताया कि कॉल करने वाल शख्स ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर और बायकुला रेलवे स्टेशन के साथ-साथ अमिताभ बच्चन के बंगले पर बम होने की जानकारी दी थी.

Next Story