Begin typing your search above and press return to search.

बॉलीवुड ब्रेकिंग: सलमान, अक्षय, और अजय देवगन समेत 38 एक्टर के खिलाफ FIR दर्ज… रेप पीड़िता की पहचान से जुड़ा है मामला

बॉलीवुड ब्रेकिंग: सलमान, अक्षय, और अजय देवगन समेत 38 एक्टर के खिलाफ FIR दर्ज… रेप पीड़िता की पहचान से जुड़ा है मामला
X
By NPG News

मुंबई 7 सितम्बर 2021. बॉलीवुड सितारे अक्सर अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस दौरान उन्हें कई मुश्किलों का भी सामना करना पड़ जाता है। इसी बीच कुछ सितारों ने ऐसी गलती हो गई जिसकी वजह से अब 38 सितारे मुश्किलों में फंस गए हैं. दरअसल, इन सितारों के खिलाफ 2 साल पुराने एक केस में मामला दर्ज किया गया है।

दरअसल, आज से तीन साल पहले 2019 हैदराबाद में एक जघन्य रेप केस हुआ था। इस केस में 4 लोगों ने एक सड़क पर स्कूटी से जा रही लड़की को अगवा कर, गैंगरेप किया था। इसके बाद उस पीड़िता लड़की को जिंदा जला दिया गया था। इस खबर के आने के बाद पूरे देश में हंगामा खड़ा हो गया था। लोगों ने सोशल मीडिया में पीड़िता के पक्ष में आवाज उठाई थी। सोशल मीडिया में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कैंपेन चलाया गया था।

इस दौरान कई फिल्मी हस्तियों ने भी इस रेप केस में सोशल मीडिया में अपनी राय रखी थी। इन कलाकारों में बॉलीवुड के साथ कई बड़े दक्षिण भारतीय फिल्मों से जुड़े कलाकार भी शामिल थे। अपने विचार रखते हुए इन सितारों ने एक गलती कर दी थी। उन्होंने नाराजगी और दुख प्रकट करते हुए पीड़िता की पहचान को उजागर कर दिया था। भारतीय कानून के मुताबिक रेप केस पीड़िता की पहचान को उजागर करना जुर्म है। ऐसा करने पर नियम सम्मत सजा का प्रावधान है। इसी को लेकर दिल्ली के एक वकील गौरव गुलाटी ने इन 38 सितारों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इस मामले में जिन बड़े सितारों पर केस दर्ज हुआ है, इनमें अजय देवगन, अक्षय कुमार, सलमान खान, अनुपम खेर, रकुलप्रीत सिंह और फरहान अख्तर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन सितारों के अलावा दक्षिण भारतीय फिल्मों के कलाकार के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है।

दिल्ली के जिस वकील ने इन सितारों के खिलाफ केस दर्ज कराया है, उसका नाम गौरव गुलाची है। गौरव ने सब्जी मंडी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 228A के तहत केस दर्ज कराकर, तीस हजारी कोर्ट में याचिका दायर की है। गौरव गुलाटी ने इस मामले में कहा है कि ये सितारे आम लोगों के लिए एक मिसाल होते हैं। लेकिन ये सितारे खुद पीड़िता की पहचान उजागर कर रहे हैं। गौरव ने याचिका दाखिल करते हुए इन सितारों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

गुलाटी ने अपनी शिकायत में कहा है कि दूसरों के एक उदाहरण सेट करने के बजाए भारतीय सेलेब्रिटीज अपनी नैतिक जिम्मेदारी भूल गए और उन्होंने पीड़िता का नाम उजागर कर दिया। बता दें कि ये कानूनी तौर पर अनैतिक है कि रेप पीड़िता का नाम मीडिया या किसी भी पब्लिक प्लैटफॉर्म पर इस्तेमाल किया जाए। गुलाटी ने इन सेलेब्रिटीज को फौरन गिरफ्तार करने की मांग की है।

Next Story