Begin typing your search above and press return to search.

बोर्ड परीक्षा ब्रेकिंग न्यूज : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में होगा “होम सेंटर”…..अपने ही स्कूल में देंगे परीक्षार्थी इम्तिहान……केंद्राध्यक्ष की निुयक्ति और परीक्षा व्यवस्था को लेकर नयी गाईडलाइन हुई जारी

बोर्ड परीक्षा ब्रेकिंग न्यूज : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में होगा “होम सेंटर”…..अपने ही स्कूल में देंगे परीक्षार्थी इम्तिहान……केंद्राध्यक्ष की निुयक्ति और परीक्षा व्यवस्था को लेकर नयी गाईडलाइन हुई जारी
X
By NPG News

रायपुर 22 मार्च 2021। 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दिशा निर्देश जारी कर दिये हैं। कोरोना संकट के बीच हो रही परीक्षा में परीक्षार्थियों का उसी स्कूल में परीक्षा केंद्र दिया जायेगा, जहां वो पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं प्राइवेट परीक्षार्थी उस परीक्षा केंद्र में बैठेंगे, जहां से उऩ्होंने आवेदन किया है। कोरोना के मद्देनजर संक्रमण रोकने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने ये निर्देश जारी किया है। वहीं परीक्षा केंद्र का केंद्राध्यक्ष उसी स्कूल के प्राचार्य को बनाया जायेगा।

माशिम सचिव व्हीके गोयल ने सभी डीईओ को निर्देश किया है कि प्राइवेट स्कूल में केंद्राध्यक्ष के रूप में सरकारी स्कूल के प्राचार्य व व्याख्याता की नियुक्ति की जायेगी। ये नियुक्ति डीईओ अपने स्तर से करेंगे। नियुक्ति के बाद डीईओ को केंद्राध्यक्षों की लिस्ट माध्यमिक शिक्षा मंडल को भेजेंगे।

डीईओ को नियुक्ति से पहले इस बात का ख्याल रखने को कहा गया है कि केंद्राध्यक्ष का पुत्र, पुत्री या पत्नी उस केंद्र में परीक्षार्थी के रूप में शामिल ना हो रहा हो। परीक्षा केंद्र में क्षमता के 50 प्रतिशत ही परीक्षार्थियों को बैठाया जायेगा। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा केंद्र को सैनिटाइज कराया जायेगा। परीक्षार्थी व कर्मचारी हर कोई मास्क के साथ ही स्कूल में इंटर होगा।

स्कूल में हैंडवाश एवं सेनेटाइजर की व्यवस्था की जायेगी। सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जायेगा।

Next Story