Begin typing your search above and press return to search.

सार्थक TMT में ब्लास्टः फैक्ट्री में काम कर रहे सात मजदूर बुरी तरह से झुलसे, एक की मौत…

सार्थक TMT में ब्लास्टः फैक्ट्री में काम कर रहे सात मजदूर बुरी तरह से झुलसे, एक की मौत…
X
By NPG News

रायपुर 23 मार्च 2021। राजधानी में स्थित एक फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से सात मजदूर बुरी तरह झुलस गये है। वहीं एक की मौत होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक घटना उरला थाना क्षेत्र के सरोरा स्थित सार्थक टीएमटी की है।
जानकारी के मुताबिक आज सुबह फैक्ट्री में काम चल रहा था। तभी अचानक फैक्ट्री के भट्टी में जोरदार धमाका हो गया। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि, काम कर रहे सात मजदूर इस हादसे का शिकार हो गये। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर उरला थाना की टीम पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पाताल इलाज के लिए रवाना किया गया। इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत की मौत हो गयी है, जबकि छह मजदूर बूरी तरह से झुलस गये है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है।

Next Story