Begin typing your search above and press return to search.

ममता दीदी को उपचुनाव में घेरने भाजपा की रणनीति तय.. सांसद विधायकों को झोंका..हर वार्ड पर एक विधायक तैनात.. स्मृति स्टार प्रचारक

ममता दीदी को उपचुनाव में घेरने भाजपा की रणनीति तय.. सांसद विधायकों को झोंका..हर वार्ड पर एक विधायक तैनात.. स्मृति स्टार प्रचारक
X
By NPG News

कोलकाता,10 सितंबर 2021। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जिस भवानीपुर से उप चुनाव लड़ने जा रही हैं, वहाँ भाजपा ने पूरी ताक़त झोंकने की रणनीति बना ली है। ममता बनर्जी के सामने अधिवक्ता प्रियंका टिबरीवाल भाजपा की उम्मीदवार होंगी, जबकि सांसद अर्जुन सिंह पार्टी की ओर से प्रभारी होंगे। भवानीपुर के हर वार्ड में भाजपा ने एक विधायक को नियुक्त कर दिया है। वहीं स्टार प्रचारकों की सुची में सबसे अव्वल नंबर पर नाम स्मृति जुबिन इरानी का है।
ममता दीदी के लिए यह चुनाव जीतना बेहद जरुरी है ताकि वे मुख्यमंत्री पद पर बनें रहें, क्योंकि यदि वे यह चुनाव नहीं जीत पाईं तो उनका मुख्यमंत्री पद पर बने रहना असंभव हो जाएगा।
माना जाता है कोई भी उप चुनाव दरअसल सरकार लड़ती है, पार्टी नही, और इसलिए बहुतायत में उपचुनाव सत्तारूढ़ दल जीत जाते हैं क्योंकि सरकार कभी नहीं हारती।
लेकिन यहाँ भाजपा ने पूरी ताक़त झोंकने का फ़ैसला किया है। भवानीपुर से भाजपा प्रत्याशी बनाई गईं प्रियंका टिबरीवाल वही अधिवक्ता है जिन्होंने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर याचिकाएं दायर की हैं, यह याचिकाएं और चुनाव के बाद हुई हिंसा का मसला ममता बैनर्जी सरकार के लिए मुश्किलों का बायस बनी हुई हैं। ज़ाहिर है प्रियंका को चेहरा बनाकर भाजपा ममता बैनर्जी सरकार को किस रुप में पेश करेगी यह समझना मुश्किल नहीं है।
बैरकपुर से सांसद और तेज तर्रार नेता अर्जुन सिंह इस उपचुनाव में भाजपा की ओर से प्रभारी हैं जबकि सांसद सौमित्र और ज्योतिर्मय सिंह उनके सहयोगी होंगे। भवानीपुर विधानसभा के हर वार्ड में भाजपा अपना एक एक विधायक तैनात करने जा रही है। वहीं स्टार प्रचारकों की सुची में स्मृति ईरानी का नाम टॉप पर है, वहीं मनोज तिवारी और शाहनवाज़ हुसैन के साथ हरदीप पुरी भी स्टार प्रचारकों की सुची में शामिल हैं।

Next Story