Begin typing your search above and press return to search.

BJP के राष्ट्रीय सचिव ने केरल में सगाई की… पांच दिन बाद करेंगे शादी… बंगाल के प्रभारी भी हैं

BJP के राष्ट्रीय सचिव ने केरल में सगाई की… पांच दिन बाद करेंगे शादी… बंगाल के प्रभारी भी हैं
X
By NPG News

भोपाल 14 अगस्त 2021. BJP के राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मेनन ने शुक्रवार को केरल में परिवार और रिश्तेदारों की मौजूदगी में सगाई कर ली है। 20 अगस्त को शादी तय की गई है। RSS की पृष्ठभूमि वाले मेनन ने मध्यप्रदेश में 15 साल संगठन में काम किया है। मेनन को संगठन महामंत्री पद से साल 2016 में कार्यमुक्त किया गया था। वर्तमान में वे पश्चिम बंगाल के प्रभारी हैं। वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेहद करीबी माने जाते हैं।

मेनन केरल के रहने वाले हैं, लेकिन उनकी परवरिश वाराणसी में हुई है। उन्हें BJP के संगठन की गतिविधियों के लिए 2003 में इंदौर भेजा गया था। जल्द ही, वह मध्यप्रदेश BJP के सह संगठन महामंत्री बन गए। उन्हें महाकौशल क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया था। मेनन को 2011 में प्रदेश में संगठन महामंत्री का अहम पद भी दिया गया था। मेनन इस दौरान शिवराज सिंह चौहान के काफी करीब हो गए थे। उन्होंने राज्य में पार्टी के संगठन में भी अपने कुछ वफादार लोग तैयार किए थे, जिनमें से कुछ पर राज्य प्रशासन में कई स्तरों पर गड़बड़ी करने का आरोप भी लगे थे।

साल 2002-03 में इंदौर में बतौर संगठन में पदाधिकारी बने। विभाग से लेकर इंदौर के संभागीय संगठन मंत्री भी बने। इसके बाद 2006 में उन्हें महाकौशल प्रांत का सह संगठन मंत्री बनाया गया। चार साल बाद 2010-11 में माखन सिंह को हटाकर मेनन को मप्र संगठन की कमान दे दी गई। मेनन ने करीब 13 साल संगठन का काम किया।

Next Story