Begin typing your search above and press return to search.

CM भूपेश के दांव से भाजपा चित : कल प्रश्नकाल में धान पर घमासान के पहले सीएम एलान ने BJP की प्लानिंग की चौपट…. 2 मार्च का विधानसभा घेराव भी करना पड़ा स्थगित….भाजपा समर्थित कवर्धा में किसानों के धरना स्थल पर भी जमकर मना जश्न

CM भूपेश के दांव से भाजपा चित : कल प्रश्नकाल में धान पर घमासान के पहले सीएम एलान ने BJP की प्लानिंग की चौपट…. 2 मार्च का विधानसभा घेराव भी करना पड़ा स्थगित….भाजपा समर्थित कवर्धा में किसानों के धरना स्थल पर भी जमकर मना जश्न
X
By NPG News

रायपुर 27 मार्च 2020। सदन में मुख्यमंत्री के किसानों के लिए किये बड़े ऐलान ने भाजपा की रणनीति को पूरी तरह से फेल कर दिया है। मुख्यमंत्री ने सदन में आज ऐलान किया कि “टोकन प्राप्त किसानों के धान खरीदे जायेंगे”….ये ऐलान उस वक्त हुआ है, जब शुक्रवार को प्रश्नकाल में विपक्ष धान पर घमासान करने के मूड में था, उससे पहले भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस दांव ने भाजपा की पूरी प्लानिंग खत्म कर दी।

मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद कवर्धा में पिछले एक सप्ताह से चला आ रहा प्रदर्शन भी खत्म हो गया। जैसे ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन में इस बात की घोषणा की, उधर कवर्धा में प्रदर्शन का आक्रोश जश्न में बदल गया। किसानों ने प्रदर्शन स्थल पर ही झूमकर डांस किया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए किसानों ने कहा कि सरकार ने उनकी मांगों का ख्याल किया, किसानों की हित में ये बहुत बड़ा कदम है।

उधर 2 मार्च को विधानसभा घेराव का ऐलान भी भाजपा को स्थगित करना पड़ गया। दरअसल धान के मुद्दे पर ही भाजपा 2 मार्च को विधानसभा कूच करने का ऐलान किया था, लेकिन उससे पहले सरकार इस पैतरे ने भाजपा की प्लानिंग चौपट कर दी। मुख्यमंत्री के इस फैसले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को भी सरकार के इस फैसले का स्वागत करना पड़ा। उन्होंने इसे किसानों की जीत बताया है।

Next Story