Begin typing your search above and press return to search.

भाजपा समीक्षा बैठक युवा मोर्चा फिर सवालों के घेरे में.. शिव प्रकाश का सवाल – “कहाँ है कार्यकारिणी.. भाजयुमो की सक्रियता क्यों नहीं दिखती”

भाजपा समीक्षा बैठक युवा मोर्चा फिर सवालों के घेरे में.. शिव प्रकाश का सवाल – “कहाँ है कार्यकारिणी.. भाजयुमो की सक्रियता क्यों नहीं दिखती”
X
By NPG News

रायपुर,17 जुलाई 2021। भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश संगठन प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नबीन की उपस्थिति में प्रदेश भाजपा की बैठक जारी है। यह बैठक दो दिवसीय है, जो कल शाम चार बजे तक चलेगी।
सूबे में भाजपा की सक्रियता को लेकर चिंतित और लगातार मंथन के सिलसिले में बैठकों का दौर जारी है। हालाँकि इन तमाम क़वायदों का कोई ख़ास ज़मीनी असर नुमाया फ़िलहाल तो नहीं होता है।
बैठक के पहले दिन मोर्चा प्रकोष्ठों, विभाग प्रभारियों की बैठक लेकर समीक्षा जारी है। खबरें हैं कि युवा मोर्चा को फिर फटकार पडी है।
कार्यकारिणी के ना बनने को लेकर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने दो टूक सवाल किया
“विपक्ष के इस दौर में भाजयुमो की सक्रियता क्यों नहीं दिखती.. कार्यकारिणी क्यों नहीं बनी”
सवाल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ से भी हुए, हालाँकि अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की कार्ययोजना को सराहना मिली। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की कार्ययोजना है 777 दिन में 77 विधानसभा में घर घर संपर्क करेगा, लगभग 21 लाख परिवारों तक पहुँचने की यह कवायद बताई गई है। इस कार्ययोजना को जल्द क्रियान्वित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Next Story