Begin typing your search above and press return to search.
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सी टी रवि का 28 सितंबर से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा.. 30 को अहम बैठक भी लेंगे

रायपुर,26 सितंबर 2021। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सी टी रवि तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। तीन दिवसीय यह दौरा 28 सितंबर से शुरु होगा और 30 सितंबर तक चलेगा।
तीन दिवसीय इस दौरे में राष्ट्रीय महामंत्री सी टी रवि,बलौदाबाजार, खरोरा, बिलासपुर, बेलतरा और भिलाई जाएँगे। बलौदा बाज़ार में वे मंडल की बूथ बैठक लेंगे जबकि बिलासपुर में अजा मोर्चे की बैठक लेंगे।
अंतिम दिन प्रदेश कार्यालय कुशाभाउ ठाकरे परिसर में सभी मोर्चा के अध्यक्ष महामंत्री, मोर्चा प्रभारी, प्रकोष्ठ के संयोजक और सह संयोजकों की बैठक लेंगे। वे देर शाम प्रेस से भी संवाद करेंगे।
भाजपा के सांगठनिक रणनीति का यह हिस्सा है कि प्रदेशों में राष्ट्रीय पदाधिकारी आते हैं और बूथ लेव्हल तक जाते है।
Next Story
