Begin typing your search above and press return to search.

भाजपा विधायक आज जा रहे कवर्धा, कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, बृजमोहन बोले- स्थिति बिगाड़ने के लिए शासन-प्रशासन दोषी

भाजपा विधायक आज जा रहे कवर्धा, कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, बृजमोहन बोले- स्थिति बिगाड़ने के लिए शासन-प्रशासन दोषी
X
By NPG News

रायपुर, 6 अक्टूबर 2021। कवर्धा में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने के बाद भाजपा विधायकों ने बुधवार को कवर्धा जाने का फैसला किया है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में नारायण चंदेल, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी और अन्य प्रतिनिधि सुबह दस बजे रवाना होंगे। वे कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों से मिलेंगे। हालांकि भाजपा विधायक दल के दौरे को लेकर राजनीति गरमाने के भी आसार हैं। उत्तरप्रदेश में सीएम बघेल को लखनऊ स्टेशन से बाहर निकलने नहीं दिया गया। ऐसी स्थिति में जब धारा 144 लागू है, तब भाजपा विधायक दल को भी जाने से रोका जा सकता है। इधर, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि कवर्धा में स्थिति बिगाड़ने के लिए शासन-प्रशासन दोषी है। बृजमोहन ने सीएम भूपेश बघेल के लखनऊ जाने पर भी आपत्ति की है। उन्होंने कहा कि ढाई करोड़ आबादी वाले छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था संभल नहीं रही और सीएम 22 करोड़ आबादी वाले उत्तरप्रदेश में कानून व्यवस्था की बात कर रहे हैं।
डीजीपी अवस्थी, खुफिया चीफ
समेत कई जिलों के एसपी डटे
कवर्धा में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हालात इतनी तेजी से बिगड़े की मंगलवार को लाठीचार्ज करनी पड़ी। हालात और न बिगड़े इसलिए डीजीपी डीएम अवस्थी, खुफिया प्रमुख डॉ. आनंद छाबड़ा और आधा दर्जन से ज्यादा जिलों के एसपी और पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है।

Next Story