Begin typing your search above and press return to search.

BJP विधायक की कोरोना से मौत……सांस लेने में दिक्कत के बाद कराया गया था अस्पताल में भर्ती……मंत्री भी रह चुके थे

BJP विधायक की कोरोना से मौत……सांस लेने में दिक्कत के बाद कराया गया था अस्पताल में भर्ती……मंत्री भी रह चुके थे
X
By NPG News

रायबरेली 7 मई 2021। उत्तर प्रदेश के रायबरेली (Raebareli) में सलोन से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री दल बहादुर कोरी का इलाज के दौरान निधन हो गया है. जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पहले उन्हें लखनऊ (Lucknow) के अपोलो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था.

बताया गया कि दल बहादुर कोरी कोरोना से संक्रमित थे. आज (7 मई) सुबह लखनऊ के अपोलो अस्पताल में उन्‍होंने अंतिम सांस ली. उधर विधायक के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

राजनाथ की सरकार में रहे थे मंत्री

दल बहादुर कोरी के निधन की सूचना के बाद पार्टी के कार्यकर्ता और विधायक के समर्थक उनके घर पहुंच रहे हैं. दल बहादुर कोरी पहली बार 1996 में सलोन विधानसभा से विधायक बने और राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्री काल में राज्य मंत्री बने.

2004 में दल बहादुर कांग्रेस में शामिल हुए लेकिन 2014 में उनका फिर कांग्रेस से मोहभंग हुआ और उन्होंने बीजेपी में वापसी की. इसके बाद 2017 में बीजेपी के टिकट से फिर विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की.

Next Story