Begin typing your search above and press return to search.

भाजपा नेता की रोड एक्सीडेंट में मौत … राम मंदिर की प्रभात फेरी से लौट रहा था वापस…. FIR की लेटलतीफी पर भाजपा नेताओं की पुलिस से नोंकझोेंक

भाजपा नेता की रोड एक्सीडेंट में मौत … राम मंदिर की प्रभात फेरी से लौट रहा था वापस…. FIR की लेटलतीफी पर भाजपा नेताओं की पुलिस से नोंकझोेंक
X
By NPG News

रायपुर 18 जनवरी 2021। राजधानी में सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता की रविवार की देर शाम मौत हो गयी। इस मामले में पुलिस के एफआईआर दर्ज करने में लेट लतीफी पर भाजपा नेताओं ने नाराजगी जतायी। आक्रोश के बीच ही पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी भी देर रात गढ़ियारी थाना पहुंचे थे। भाजपा नेता का नाम सुनील दुबे थे। जानकारी के मुताबिक राम मंदिर निर्माण की प्रभात फेरी में सुनील शामिल हुए थे। प्रभात फेरी से वो वापस स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे, तभी भारत माता चौक के करीब सुनील दुबे की स्कूटी को स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने उसी स्कार्पियो से घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां से स्कार्पियो चालक फरार हो गया। उधर अस्पताल में इलाज के दौरान भाजपा नेता की मौत हो गयी। पुलिस ने इस मामले में काफी देर तक मामला दर्ज नहीं किया, जिसके बाद भाजपा नेताओं ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ नाराजगी जतानी शुरू कर दी।

इस मामले में विवाद बढ़ता देख जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी भी गुढ़ियारी थाना पहुंचे और पुलिस पर लेट लतीफी का आरोप लगाया। हालांकि विवाद के बाद देर रात इस मामले में पुलिस ने दोषी स्कार्पियो चालक और वाहन मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।

Next Story