Begin typing your search above and press return to search.

BJP नेता की गोली मारकर हत्या: गोली लगने के बाद हुए थे गंभीर रूप से जख्मी, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

BJP नेता की गोली मारकर हत्या: गोली लगने के बाद हुए थे गंभीर रूप से जख्मी, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
X
By NPG News

नईदिल्ली 17 अगस्त 2021. जम्मू कश्मीर के कुलगाम में BJP नेता जावेद अहमद डार की हत्या कर दी गई है। आतंकियों ने BJP नेता की गोली मारकर हत्या की है। इस घटना के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों की धरपकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया है। आतंकियों का हमला इतना घातक था कि भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई।आतंकियों ने उनपर कुलगाम के ब्राजलू-जगीर इलाके में गोलियां चलायी थीं, उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें वहां मृत घोषित कर दिया गया. विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है.

भाजपा ने जावेद अहमद डार की हत्या की निंदा की है. गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में यह दूसरे भाजपा नेता हैं जिनकी अगस्त माह में आतंकियों ने हत्या की है. नौ अगस्त को गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी की आतंकियों ने गोली मार हत्या कर दी थी.

जावेद अहमद बीजेपी की कुलगाम यूनिट के सदस्य थे और उन पर होमशालीबाग चुनाव क्षेत्र का प्रभार भी था. बीजेपी की कश्मीर मीडिया सेल के हेड मंजूर अहमद ने इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है. जानकारी के मुताबिक आतंकी वारदात में गोली लगने के बाद जावेद गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया. हालांकि अस्पताल में बीजेपी नेता ने दम तोड़ दिया.

बीजेपी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने भी इस हमले को निंदनीय बताया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि अहमद के परिवार के साथ मेरी संवेदना है, अल्लाह उन्हें जन्नत में जगह दे.

Next Story