Begin typing your search above and press return to search.

बैठक में फूट-फूटकर रोयी भाजपा नेत्री……कुर्सी को बैठक में हुआ तमाशा… .पहले बैठक में नेताओं के सामने रोयी, फिर बाहर निकलकर भी आंसू बहाये….अब शाम में बोल रही….मैं कहां रोयी..

बैठक में फूट-फूटकर रोयी भाजपा नेत्री……कुर्सी को बैठक में हुआ तमाशा… .पहले बैठक में नेताओं के सामने रोयी, फिर बाहर निकलकर भी आंसू बहाये….अब शाम में बोल रही….मैं कहां रोयी..
X
By NPG News

कोरबा 10 अगस्त 2021। भाजपा में भी इन दिनों गजब हो रहा है ! कहां भाजपाईयों को साथ मिलकर सत्ता के लिए लड़ना था….और कहां ये मंच पर बैठने के लिए आपस में उलझ रहे हैं। रोना-धोना…मनाना-गरियाना सब बीजेपी में आपस में ही चल रहा है। पार्टी की साख में मट्ठा डालने का नया माजरा कोरबा का है। जहां पार्टी की बैठक में भाजपा की महिला नेता बिलख-बिलख रो पड़ी और रोती तब तक रही, जब तक कि भाजपा नेताओं की चुप कराने की लंबी कतार नहीं लग गयी है। हां ये बात दिगर है कि दोपहर तक बैठक में आंसू बहाने वाली मैडम का देर शाम होते-होते सुर बदल गये और मीडिया वाले को ही बताने लगी…..मैं कहां रोयी, वो तो खबर ही गलत छापी गयी है। रोने वाली मैडम कोई और नहीं बल्कि भाजपा की जिला उपाध्यक्ष उमा भारती है।

दरअसल हुआ यूं कि कोरबा के बांकीमोंगरा मंडल की बैठक थी। सोमवार को भाजपा के संगठन सह प्रभारी विक्रांत सिंह मंडल स्तर पर बैठक लेने बांकीमोंगरा पहुचे हुए थे। बैठक में मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंह सहित भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रहे ज्योति नंद दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी और खैरागढ़ से कोरबा पहुचे भाजपा के संगठन सह प्रभारी विक्रांत सिंह उपस्थित थे। बांकीमोंगरा मंडल की बैठक शुरू होती इतने में ही भाजपा की जिला उपाध्यक्ष उमा भारती सराफ फफक कर रोने लगी। महिला नेत्री को रोते देख सभी चौक गए, मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते इतने में वह बैठक से बाहर आ गई।

उमा भारती सराफ से जब तकलीफ जानने का प्रयास किया गया, तो उनकी तकलीफ मंच पर जगह नही मिलने की बात सामने आई।जिसके बाद जिला महामंत्री संतोष देवांगन ने मामले को संभालने का प्रयास किया और नाराज भाजपा नेत्री उमाभारती सराफ को मनाकर वापस बैठक में ले आए, लेकिन मंच में स्थान नहीं मिलने से नाराज भाजपा नेत्री उमाभारती सराफ बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं के सामने भी रोती रही। गौरतलब है कि भाजपा नेत्री उमाभारती सराफ कटघोरा के पूर्व विधायक और संसदीय सचिव रहे लखनलाल देवांगन गुट की मानी जाती है। वर्तमान में कोरबा जिले में लखन गुट और मौजूदा जिलाध्यक्ष राजीव सिंह गुट के बीच खींच तान मची हुई है। वर्तमान जिलाध्यक्ष राजीव सिंह संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत रहने के साथ ही युवा कार्यकर्ताओ को प्रोत्साहित कर रहे है, जबकि दूसरे गुट के लोग कुर्सी की लड़ाई लड़कर अपने ही नेताओ पर सवालिया निशान लगाने से भी बाज़ नही आ रहे है।

हालांकि देर शाम उमा भारती ने अपने रोने वाली खबर का खंडन कर दिया। वो बोली- मैं तो बैठक में रोयी ही नहीं। संगठन से मुझे कोई शिकायत नहीं है और बैठक में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ….जिससे मैं आहत हुई है। मीडिया में गलत खबर छपवाया जा रहा है।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह ने इस पूरे मामले में NPG से चर्चा में बताया कि कल बांकीमोंगरा मंडल की बैठक थी। बैठक में मंच पर वरिष्ठ अधिकारियो को स्थान दिया गया था, मंच छोटा होने की वजह से ज्यादा लोग मंच पर नही बैठ सकते थे, लेकिन ये बात शायद जिला उपाध्यक्ष उमाभारती सराफ को सही नही लगी और उनका तकलीफ झलक गया। पार्टी पदाधिकारियों को उमाभारती सराफ के रोने की जानकारी मिलते ही उन्हें समझाया गया और मंच पर स्थान दिया गया। वर्तमान में किसी को कोई शिकायत नही है,सभी पार्टी कार्यो के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Story