Begin typing your search above and press return to search.

बीजेपी नेत्री गिरफ्तार: महिलाओं की तस्करी के आरोप में रायपुर से किया गया गिरफ्तार…कई बड़े नेताओं की थी करीबी, अब बीजेपी में मचा हडकंप

बीजेपी नेत्री गिरफ्तार: महिलाओं की तस्करी के आरोप में रायपुर से किया गया गिरफ्तार…कई बड़े नेताओं की थी करीबी, अब बीजेपी में मचा हडकंप
X
By NPG News

रायपुर 27 नवंबर 2020। डोंगरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुये मानव तस्करी मामले में बीजेपी नेत्री को गिरफ्तार किया है। महिला नेत्री का नाम गंगा पांडेय है, जिसे डोंगरगढ़ पुलिस ने राजधानी रायपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस इस आरोपी महिला की तलाश काफी लंबे वक्त से कर रही थी। गिरफ्तार महिला पर राजधानी सहित प्रदेश की कई महिलाओं और लड़कियों की तस्करी करने का आरोप है। फिलहाल महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक पिछले दिनो डोंगरगढ़ की 21 साल की विवाहित महिला के गायब होने के बाद महिला को सकुशल राजस्थान से पुलिस ने बरामद किया था। पीड़ित महिला से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए थे, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और डोंगरगढ़ की साजदा नामक आरोपियां को गिरफ्तार किया गया था।

अच्छा काम देने के बहाने महिलाओं और लड़कियों को लेते थे झांसे में: साजदा से जब पूछताछ की गई तो कई चौकाने वाले खुलासे सामने आये थे। महिला ने पूछताछ में बताया था कि, पिछले कई सालों से मानव तस्करी का एक बडा संगठित गैंग छत्तीसगढ़, राजस्थान और हरियाणा से चल रहा था। ये गैंग गरीब और मजबूर युवतियों को काम के बहाने या फिर अच्छी जगह शादी कराने का लालच देकर हवाई जहाज से उन्हें दूसरे राज्य ले जाते थे, उसके बाद मोटी रकम लेकर देहव्यापार करने वाले गैंग के लोगों को बेच दिया करते थे। राजनांदगांव पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जाँच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस गिरोह का नेटवर्क छत्तीसगढ़ के रायपुर में भी है। ये गैंग लोकल मददगारों के सहयोग से महिलाओं और लड़कियों को अपने झांसे में लेकर उन्हें बेच दिया करते थे। अरोपियां साजदा से हुई पूछताछ के बाद डोंगरगढ़ पुलिस ने रायपुर पंडरी से गंगा पांडे और उसकी बहन को हिरासत में लिया था।

गैंग के लिए हवाई टिकट करवाने का काम करती थी आरोपियां गंगा: पुलिस की पूछताछ में आरोपिया गंगा ने खुलासा किया था कि, वो मानव तस्करी गैंग के लिए हवाई टिकट करवाने का काम करती थी। साथ ही महिलाओं और लड़कियों को झांसे में लेकर उन्हें छत्तीसगढ़ से दूसरे राज्य सप्लाई करती थी।
गंगा के बारे में पता चला है कि वो बीजेपी की फाफाडीह मंडल में मंत्री पद पर पदस्थ है। साथ महिला राजधानी के कई बड़े नेताओं के संपर्क में भी थी। महिला के गिरफ्तार हो जाने की खबर के बाद अब बीजेपी नेताओं में खलबली मच गई है। रायपुर के महात्मा गांधी वार्ड इलाके के दुर्गानगर पंड़री इलाके में अपने पति और 3 बेटो के साथ रहती है। पति वेल्ड़िंग फेब्रीकेशन का काम करता है। फिलहाल इन महिलाओं से हुई पूछताछ में कई और लोकल मददगारों के नाम सामने आये है, पुलिस जल्द ही इन महिलाओं पर भी अपना शिकंजा कसेगी।

Next Story