BJP प्रत्याशियों का ऐलान : चार सांसदों को दिया विधानसभा का टिकट… बंगाल चुनाव में जारी की 63 उम्मीदवारों की सूची

नयी दिल्ली 14 मार्च 2021। बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार को अपने प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी की। इसमें तीसरे व चौथे के लिए 63 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। भाजपा ने बंगाल का जंग जीतने के लिए केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो सहित चार भाजपा सांसदों को भी टिकट दिया है। इनमें एक राज्यसभा सदस्य स्वपन दासगुप्ता भी शामिल हैं। आसनसोल से सांसद व प्रसिद्ध गायक बाबुल सुप्रियो को कोलकाता के टॉलीगंज से प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा देश के जाने-माने इकोनॉमिस्ट अशोक लाहिड़ी को भी अलीपुरद्वार से टिकट दिया गया है। इसके साथ हाल में भाजपा में शामिल होने वाले तीन प्रसिद्ध बांग्ला अभिनेता-अभिनेत्रियों को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है।
वहीं दिनहाटा सीट से सांसद निशीथ प्रमाणिक को टिकट दिया गया है. इसके अलावा सांसद लॉकेट चटर्जी चुंचुरा सीट से चुनावी मैदान में होंगी. बीजेपी के राज्यसभा सांसद स्वपन दास गुप्ता तारकेश्वर सीट से चुनाव लड़ेंगे.
बता दें कि बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने आज तीसरी लिस्ट जारी की. इसमें कुल 27 नामों का ऐलान किया गया. इसमें एक्टर-एक्ट्रेस समेत कई जाने पहचाने नाम हैं. वहीं टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले राजीव बनर्जी को डोमजूर सीट से टिकट दिया गया है.
हालांकि, बाबुल सुप्रियो, निशीथ प्रमाणिक, लॉकेट चटर्जी, स्वपन दास गुप्ता के नामों की चर्चा की सबसे ज्यादा है, क्योंकि ये चारों सांसद हैं. लेकिन अब इन्हें विधानसभा चुनावों के लिए टिकट दिया गया है.
बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर कहा कि राज्य में परिवर्तन की लहर चल रही है. अरुण सिंह ने दावा किया कि इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी 200 से ज्यादा सीट जीतने वाली है.
वहीं, रविवार को व्हीलचेयर पर प्रचार करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने एक जनसभा में हुए कहा कि बंगाल में षड्यंत्र करने वालों की हार होगी. उन्होंने कहा कि बंगाल में एक बार फिर टीएमसी की जीत होगी. सीएम ममता ने कहा कि डॉक्टरों ने मुझे आराम करने के लिए सलाह दी है, लेकिन मैं दर्द सहकर भी जनसभा करूंगी. जनता के बीच जाऊंगी.
राज्यसभा सदस्य स्वपन दासगुप्ता को भी पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है। वह तारकेश्वर से चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे।
जाने माने अर्थशास्त्री अशोक लाहिड़ी को अलीपुरद्वार से जबकि तृणमूल कांग्रेस छोड़कर पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री राजीव बनर्जी को डोम्जुर से उम्मीदवार बनाया गया है।
पिछले दिनों भाजपा का दामन थामने वाली बांग्ला सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री पायल सरकार को बेहाला से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा में शामिल हुई अन्य अभिनेत्रियों पर भी पार्टी ने भरोसा जताया है। तनुश्री चक्रवर्ती श्यामपुर से और अंजना बसु को सोनारपुर दक्षिण से टिकट दिया गया है।
BJP releases a list of 27 candidates for 3rd phase and a list of 36 candidates for 4th phase of elections in West Bengal pic.twitter.com/jDkI2bcAJ6
— ANI (@ANI) March 14, 2021
इससे पहले भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 57 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। इसके बाद पार्टी ने दो अन्य सूची जारी कर तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। इस प्रकार भाजपा अब तक123 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है।
पार्टी ने एक सीट अपने सहयोगी दल एजेएसयू को दी है।
पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में मतदान होना है।
