Begin typing your search above and press return to search.

प्रदेश भर में गाय और किसान के गौठान में NSUI मना रही सीएम भूपेश बघेल का जन्मदिन…भूपेश बघेल की यही पहचान, गौ सेवा और किसान… NSUI लेगा शहरी क्षेत्र में गौठान को गोद

प्रदेश भर में गाय और किसान के गौठान में  NSUI  मना रही सीएम भूपेश बघेल का जन्मदिन…भूपेश बघेल की यही पहचान, गौ सेवा और किसान… NSUI लेगा शहरी क्षेत्र में गौठान को गोद
X
By NPG News

रायपुर 22 अगस्त 2020 छत्तीसगढ़ NSUI के अध्य्क्ष आकाश शर्मा ने बताया की मुखिया, किसान पुत्र भूपेश बघेल का जन्मदिन ना केवल प्रदेश की जनता मना रही है बल्कि प्रदेश का हर एक किसान और गौ माता भी माना रही है। जिस तरह से प्रदेश भर में गाय की रक्षा और सेवा करने के लिए सीएम भूपेश बघेल ने गौठान बनाए हैं, उनके चारे का, पानी का और सेहत का ख्याल रखा है उससे बहुत प्रफुल्लित हो कर प्रदेश की हर एक गाय आज सीएम भूपेश बघेल का जन्मदिन मना रही है, सीएम बघेल को अपना आशीर्वाद डे रही है।
सीएम बघेल ने ना केवल गौ माता का ख्याल रखा है बल्कि गाय के मालिकों का भी विशेष ध्यान रखा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गौ-धन न्याय योजना ला कर किसान पुत्र सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश भर के किसानों का और उनके परिवार का भविष्य उज्ज्वल कर दिया है। #किसान रक्षक #गौरक्षक #भूपेश। बघेल जी।
एनएसयूआई छत्तीसगढ़ भी पूरे प्रदेश भर में उनके जन्मदिन को गौठान में जाकर एक जश्नन के रूप में मनायेगी। NSUI के कार्यकर्ता गौठान में किसान और गाय के साथमिलकर भूपेश जी का जन्मदिन मनायेगी।

NSUI गौठान में अपनी सेवा दे रहे लोगो का सेवा भी करेगी।।

Next Story