Begin typing your search above and press return to search.

Armaan Malik Biography: बिग बॉस OTT 3 कंटेस्टेंट अरमान मलिक की जीवनी, जानिए अरमान मालिक हिन्दू है या मुस्लमान?

Youtuber Armaan Malik Biography: अरमान मलिक एक लोकप्रिय भारतीय यू-ट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं, जो अपने परिवारिक और फिटनेस व्लॉग्स के लिए जाने जाते हैं। उनका असली नाम संदीप है।

Youtuber Armaan Malik Biography: बिग बॉस OTT 3 कंटेस्टेंट अरमान मलिक की जीवनी, जानिए अरमान मालिक हिन्दू है या मुस्लमान? अरमान मालिक का असली नाम क्या है?
X
By Ragib Asim

Youtuber Armaan Malik Biography: अरमान मलिक एक लोकप्रिय भारतीय यू-ट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं, जो अपने परिवारिक और फिटनेस व्लॉग्स के लिए जाने जाते हैं। उनका असली नाम संदीप है। उनकी निजी और पेशेवर जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव और विवाद रहे हैं, विशेष रूप से उनकी दो शादियों के कारण।

व्यक्तिगत जीवन

अरमान मलिक का असली नाम संदीप है। उन्होंने शुरुआत में टिकटॉक जैसे प्लेटफॉर्म पर प्रसिद्धि प्राप्त की और बाद में यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपनी पहचान बनाई। अरमान मलिक की दो पत्नियां हैं, पायल मलिक और कृतिका मलिक। पायल से उन्होंने 2011 में शादी की और दोनों का एक बेटा चिरायु मलिक है। 2018 में उन्होंने अपनी पत्नी पायल की दोस्त कृतिका से दूसरी शादी की।

प्रारंभिक जीवन और करियर

अरमान मलिक कभी बैंक में नौकरी किया करते थे और पैसे डिपॉजिट करने का काम करते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात पायल से हुई थी। कुछ समय बाद उन्होंने पायल से कोर्ट मैरिज कर ली।

दूसरी शादी और विवाद

अरमान ने अपनी पत्नी पायल को बताया कि उनका कृतिका के साथ अफेयर है और उनसे शादी करना चाहते हैं। इस दौरान पायल के परिवार के साथ रिश्ते खराब हो गए थे। पायल ने बताया कि उस समय उनके लिए स्थिति बहुत मुश्किल थी।

कृतिका के परिवार को शादी की बात चार महीने बाद पता चली, जिसके बाद उन्होंने इस बात को स्वीकार कर लिया। पायल के घरवालों ने अरमान और कृतिका को घर से निकाल दिया था, जिससे अरमान और कृतिका को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

सोशल मीडिया करियर

अरमान मलिक का यूट्यूब चैनल "फैमिली फिटनेस" बहुत लोकप्रिय है, जिसके 9.73 मिलियन सब्स्क्राइबर हैं। इस चैनल पर वे अपने परिवार के दैनिक जीवन और फिटनेस से जुड़े वीडियो शेयर करते रहते हैं। वे यूट्यूब के अलावा ब्रांड प्रमोशन से भी अच्छी-खासी कमाई करते हैं।

फिटनेस जर्नी

अरमान मलिक का वजन कभी 120 किलो हुआ करता था, लेकिन उन्होंने मेहनत और संकल्प से अपना वजन काफी घटा लिया है और अब वे एक फिटनेस आइकॉन बन गए हैं। उनके फिटनेस टिप्स और व्लॉग्स उनके फॉलोअर्स के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

सोशल मीडिया फॉलोइंग

अरमान मलिक के इंस्टाग्राम पर 3.7 मिलियन और यूट्यूब पर 14.9 मिलियन के आसपास फॉलोअर हैं। उनकी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के भी सोशल मीडिया पर काफी फॉलोअर हैं। उनके रूटीन व्लॉग्स और फिटनेस वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं।

वर्तमान जीवन

अरमान मलिक आज एक लग्जरी जीवन जीते हैं और अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन बिता रहे हैं। उनकी दोनों पत्नियां, पायल और कृतिका, दोनों प्रेगनेंट हैं और यह खबर उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर साझा की है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story