Begin typing your search above and press return to search.

योगेन्द्र चांदोलिया का जीवन परिचय (जीवनी) : Yogender Chandolia Biography Hindi

Yogender Chandolia Biography Hindi, Age, Wiki, Wife, Family, Election, Date of Birth, Wife, Family, Height, Career, Net Worth, Daughter, Children, Politics, Party, Quotes, in Hindi: योगेंद्र चंदोलिया भारतीय राजनेता हैं। उन्होंने दिल्ली नगर निगम (MCD) के स्थायी समिति के अध्यक्ष के पद पर कार्य किया है।

योगेन्द्र चांदोलिया का जीवन परिचय (जीवनी) : Yogender Chandolia Biography Hindi
X
By Ragib Asim

Yogender Chandolia Biography Hindi, Age, Wiki, Wife, Family, Election, Date of Birth, Wife, Family, Height, Career, Net Worth, Daughter, Children, Politics, Party, Quotes, in Hindi: योगेंद्र चंदोलिया भारतीय राजनेता हैं। उन्होंने दिल्ली नगर निगम (MCD) के स्थायी समिति के अध्यक्ष के पद पर कार्य किया है। वह दिल्ली के देव नगर, करोल बाग़ क्षेत्र के नगर पालिका परिषद के सदस्य भी रहे हैं। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों से ही राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई है और कई बार नगर पालिका परिषद के सदस्य के रूप में चुनाव जीते हैं।

दिल्ली प्रदेश की राजनीति में योगेंद्र चंदोलिया जाना पहचाना नाम है। पूर्व में मेयर के साथ ही स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन भी रह चुके हैं। योगेंद्र चंदोलिया की उम्र 56 साल है और वह दो बार निगम का चुनाव भी जीत चुके हैं। वह देवनगर से पार्षद थे। साल 2014 में इस सीट से बीजेपी के टिकट पर उदित राज चुनाव जीत चुके हैं। वहीं 2019 के चुनाव में बीजेपी ने उदित राज का टिकट काटकर सिंगर हंसराज हंस को मैदान में उतारा था और उन्होंने जीत हासिल की थी।

योगेंद्र चंदोलिया दिल्ली बीजेपी प्रदेश में महामंत्री भी हैं। चंदोलिया पूर्व में दिल्ली विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। साल 2015 और 2020 में दिल्ली की करोल बाग सीट से चंदोलिया चुनाव लड़े। हालांकि दोनों ही बार उनको हार का सामना करना पड़ा। चंदोलिया पूर्व में उत्तरी दिल्ली नगर निगम में मेयर भी रह चुके हैं। दिल्ली के शिवाजी कॉलेज से उन्होंने पढ़ाई की है और उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story