Begin typing your search above and press return to search.

Vijaykumar Vyshak Biography In Hindi: विजयकुमार वैशाख का जीवन परिचय (2026)

Vijaykumar Vyshak Biography In Hindi: विजयकुमार वैशाख बैंगलोर में पैदा हुए एक भारतीय घरेलू क्रिकेटर हैं, जिन्होंने वर्ष 2021 में कर्नाटक टीम के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया। और वह राज्य स्तरीय/घरेलू क्रिकेट के सभी प्रारूपों का हिस्सा हैं।

Vijaykumar Vyshak Biography In Hindi: विजयकुमार वैशाख का जीवन परिचय (2026)
X
By Ragib Asim

Vijaykumar Vyshak Biography In Hindi: विजयकुमार वैशाख बैंगलोर में पैदा हुए एक भारतीय घरेलू क्रिकेटर हैं, जिन्होंने वर्ष 2021 में कर्नाटक टीम के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया। और वह राज्य स्तरीय/घरेलू क्रिकेट के सभी प्रारूपों का हिस्सा हैं। वर्तमान में, वह घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए खेलते हैं।

विजयकुमार वैशाख का जीवन परिचय (Vijaykumar Vyshak Biography In Hindi)

विजयकुमार वैशाख भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए तेज गेंदबाजों में से एक हैं, जो घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं. वह दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं और दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. वैशाक ने 17 फरवरी 2022 को 2021-22 रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया था और वह 2022-23 के सीजन में कर्नाटक के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में उभरे.

विजयकुमार वैशाख का जन्म और परिवार (Vijaykumar Vyshak Birth and Family)

विजयकुमार वैशाक का जन्म 31 जनवरी 1997 को कर्नाटक के बैंगलोर शहर में हुआ था. वह एक साधारण परिवार से आते हैं. हालांकि, वैशाक ने अपने परिवार की जानकारी काफी प्राइवेट रखा है. उनके पिता का नाम विजयकुमार है और उनकी मां का लीला देवी है. उन्होंने कम उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और उन्हें क्रिकेटर बनाने में उनके परिवार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

विजयकुमार वैशाख बायोग्राफी और पारिवारिक जानकारी (Vijaykumar Vyshak Biography and Family Details)

  • विजयकुमार वैशाक का पूरा नाम विजयकुमार वैशाक
  • विजयकुमार वैशाक का डेट ऑफ बर्थ 31 जनवरी 1997
  • विजयकुमार वैशाक का जन्म स्थान बैंगलोर, कर्नाटक, भारत
  • विजयकुमार वैशाक की उम्र 27 साल
  • विजयकुमार वैशाक की भूमिका तेज गेंदबाज
  • विजयकुमार वैशाक के पिता का नाम विजयकुमार
  • विजयकुमार वैशाक की माता का नाम लीला देवी
  • विजयकुमार वैशाक की वैवाहिक स्थिति अविवाहित

विजयकुमार वैशाख की शिक्षा (Vijaykumar Vyshak Education) :

विजयकुमार वैशाक को बचपन से ही क्रिकेट में रुचि थी और उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के साथ-साथ क्रिकेट प्रशिक्षण लिया. वैशाक ने बसवनगुड़ी क्रिकेट अकादमी में कोच रमना के नेतृत्व में क्रिकेट की ट्रेनिंग ली. हालांकि, उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की है.

विजयकुमार वैशाख का घरेलू क्रिकेट करियर (Vijaykumar Vyshak Domestic Cricket Career) :

विजयकुमार वैशाक ने 2021 में कर्नाटक की घरेलू टीम के साथ अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की. 24 फरवरी 2021 को वैशाक ने 2020-21 विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की. ओडिशा के खिलाफ अपने पहले मैच में उन्होंने एक विकेट भी लिया. उन्होंने 06 नवंबर 2021 को 2021-22 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सर्विसेस के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया और चार ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. इसके बाद, वैशाक ने 17 फरवरी 2022 को 2021-22 रणजी ट्रॉफी में रेलवे के खिलाफ कर्नाटक के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया.

वह 2022-23 के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. उन्होंने टूर्नामेंट के आठ मैचों में 6.31 के इकोनॉमी रेट से 15 विकेट अपने नाम किए थे. 2022-23 के सीजन में वैशाक 31 विकेट के साथ कर्नाटक के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. उन्होंने अब तक 22 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और 3.21 के इकोनॉमी रेट से 92 विकेट लिए हैं. इसके अलावा, उन्होंने 21 लिस्ट ए मैच खेले हैं और 6.07 के इकोनॉमी रेट से 34 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

विजयकुमार वैशाख का आईपीएल करियर (Vijaykumar Vyshak IPL Career):

विजयकुमार वैशाक को 2023 आईपीएल सीजन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा था. हालांकि, वह नीलामी में अनसोल्ड रहे थे. आरसीबी ने उन्हें रजत पाटीदार के रिप्लेसमेंट के रूप में अपनी टीम में शामिल किया था. वैशाक ने 15 अप्रैल 2023 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया और चार ओवरों में सिर्फ 20 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. इस शानदार प्रदर्शन के बाद विजयकुमार वैशाक सुर्खियों में आ गए. उस सीजन उन्होंने सात मैच खेले और 9 विकेट अपने नाम किए. बैंगलोर फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2024 आईपीएल सीजन के लिए रिटेन किया. आईपीएल 2024 में वैशाक को चार मैचों में खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 9.79 के इकोनॉमी रेट से 4 विकेट लिए.

विजयकुमार वैशाक का डेब्यू (Vijaykumar Vyshak Debut) :

  • प्रथम श्रेणी – 17-20 फरवरी 2022 को रेलवे के खिलाफ, चेन्नई में
  • लिस्ट ए – 24 फरवरी 2021 को ओडिशा के खिलाफ, अलूर में
  • टी20 – 06 नवंबर 2021 को सर्विसेस के खिलाफ, गुवाहाटी में
  • आईपीएल – 15 अप्रैल 2023 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ, बेंगलुरु में

विजयकुमार वैशाक का ओवरऑल क्रिकेट करियर (Vijaykumar Vyshak Career Summary):

विजयकुमार वैशाख के रिकॉर्ड्स (Vijaykumar Vyshak Records List) :

  • विजयकुमार वैशाक 2022-23 सीजन में 31 विकेटों के साथ कर्नाटक के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे.
  • 2022-23 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में, वैशाक 15 विकेट के साथ पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे.

विजयकुमार वैशाक की गर्लफ्रेंड (Vijaykumar Vyshak Girlfriend):

आरसीबी के तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाक की गर्लफ्रेंड के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है. रिपोर्ट्स की मानें तो, वह फिलहाल सिंगल हैं और अपने खेल पर ध्यान दे रहे हैं.

विजयकुमार वैशाख की नेटवर्थ (Vijaykumar Vyshak Net Worth)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाक के पास लगभग 1 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है. उनकी आय का मुख्य स्रोत है और वह आईपीएल में खेलकर अच्छी खासी कमाई करते हैं. उन्हें 2023 आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 लाख रुपये में खरीदा था और 2024 सीजन के लिए समान कीमत पर रिटेन किया. इसके अलावा, वह कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलकर अच्छा पैसा कमाते हैं. हालांकि, उनके घर और अन्य संपत्तियों के बारे में जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है.

विजयकुमार वैशाख के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Vijaykumar Vyshak) :

  1. विजयकुमार वैशाक का जन्म 31 जनवरी 1997 को बैंगलोर, कर्नाटक में हुआ था.
  2. वैशाक ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत एक बल्लेबाज के रूप में की थी, लेकिन उन्होंने 17 साल की उम्र में अपने कौशल में मध्यम गति की गेंदबाजी को जोड़ने का फैसला किया.
  3. उन्होंने 2021 में घरेलू खेलना शुरू किया और 24 फरवरी 2021 को 2020-2021 विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए लिस्ट ए में पदार्पण किया.
  4. उन्होंने 2021-22 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में नवंबर 2021 को सर्विसेस कर्नाटक के लिए 5 अपना टी-20 डेब्यू किया और 3 विकेट लिए.
  5. फिर उन्होंने 17 फरवरी 2022 को 2021-22 रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया और अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा.
  6. 2023 आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद, विजयकुमार वैशाक को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2023 आईपीएल सीजन के लिए रजत पाटीदार के रिप्लेसमेंट के रूप में अपनी टीम में शामिल किया.
  7. 15 अप्रैल 2021 को, विजयकुमार ने आरसीबी के लिए आईपीएल डेब्यू किया और 20 रन देकर 3 विकेट लेकर अपने आईपीएल डेब्यू को यादगार बना दिया.
  8. उन्होंने 2023 आईपीएल सीज़न को 7 मैचों में 9 विकेट के साथ समाप्त किया और अगले सीजन के लिए आरसीबी ने उन्हें बरकरार रखा.

विजयकुमार वैशाख के बाफरे प्रश्नों के उत्तर

Q: आईपीएल में विजयकुमार वैशाख की कीमत क्या है?

A: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम ने विजयकुमार वैश्यक को ₹20 लाख देकर अपनी टीम में शामिल किया है।

Q: विजयकुमार वैशाख किस टीम के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं?

A: विजयकुमार वैशाख कर्नाटक टीम के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story